वर्ल्ड क्लास होगा पटना का नया क्रूज टर्मिनल, दीघा से कंगन घाट तक वाटर मेट्रो की तैयारी, जानें कब से शुरू होगी

Patna Water Metro Service: पटना में गंगा नदी पर वाटर मेट्रो सेवा शुरू होने जा रही है. फर्स्ट फेज में दीघा से कंगन घाट तक संचालन होगा. साथ ही क्रूज टर्मिनल और कम्युनिटी जेटी का निर्माण किया जा रहा है. इससे परिवहन, पर्यटन और रोजगार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

Patna Water Metro Service: पटना में फरवरी के अंत तक दीघा से कंगन घाट के बीच वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी है. सड़क के जाम से निजात दिलाने के लिए यह एक शानदार और पर्यावरण के अनुकूल ऑप्शन साबित होगा. केरल के कोच्चि की तर्ज पर पटना में भी तय समय के अनुसार आधुनिक और सुरक्षित नावें चलेंगी.

आने वाले दिनों में अन्य घाटों से भी जोड़ने की योजना

इस प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने के लिए दीघा घाट पर कम्युनिटी जेटी बनाई जा रही है. यह केवल एक घाट नहीं होगा, बल्कि यात्रियों के लिए टिकट काउंटर और सुरक्षा जांच का केंद्र भी बनेगा. भविष्य में इस जलमार्ग को शहर के अन्य प्रमुख घाटों तक जोड़ने की योजना है. प्रशासन ने कुर्जी में जहाजों की मरम्मत (शिप रिपेयर) के लिए पहले ही 5 एकड़ जमीन मुहैया करा दी है, जिससे यहां रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

यातायात के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहलवान घाट के पास वर्ल्ड क्लास क्रूज टर्मिनल बनाया जा रहा है. दो एकड़ में फैलने वाला यह टर्मिनल बेहद आधुनिक होगा. यहां से बड़े क्रूज का संचालन हो सकेगा, जिससे देश-विदेश के पर्यटक गंगा की सैर कर सकेंगे. यह टर्मिनल पटना को रिवर टूरिज्म के एक बड़े ग्लोबल हब के रूप में पहचान दिलाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना डीएम क्या बोले

डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने इन परियोजनाओं के लिए स्थलों का निरीक्षण कर जमीन चिह्नित कर ली है. भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के साथ मिलकर इस पर तेजी से काम हो रहा है. इन सुविधाओं के शुरू होने से न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि नाव संचालन, होटल, गाइड और स्थानीय व्यापार में तेजी आएगी. जलमार्ग के विकसित होने से पटना की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को प्रदूषण मुक्त सफर का अनुभव मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: बीपीएससी से होगी 44000 शिक्षकों की नियुक्ति, जल्द आएगा विज्ञापन, बिहार में शिक्षक भर्ती को हरी झंडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >