पटना: मनेर के छितनावा में सड़क पर करते समय हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में ओन से किशोर की मौत

मनेर थाना क्षेत्र के छितनावा गांव में सड़क पार करते समय एक किशोर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Patna Road Accident : मनेर थाना क्षेत्र के छितनावा गांव के पास दानापुर-मनेर स्टेट हाईवे (पुरानी एनएच-30) पर सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को दानापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मुरारचक गांव निवासी था कार्तिक

मृतक की पहचान दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित जमसौत मुरारचक गांव निवासी जितेंद्र कुमार के पुत्र कार्तिक कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि कार्तिक अपने ननिहाल मनेर के खासपुर पंचायत अंतर्गत छितनावा गांव आया हुआ था. इसी दौरान सड़क पार करते समय वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया.

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. गंभीर रूप से घायल कार्तिक को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया. स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. पंचायत की मुखिया पिंकी यादव और समाजसेवी बोधनाथ यादव ने भी किशोर की असामयिक मौत पर शोक प्रकट किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suaib khan maner

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >