पटना में आवारा कुत्तों पर नकेल, 11 माह में 11 हजार से अधिक कुत्तों की नसबंदी, लोगों के विरोध से धीमा पड़ा अभियान

पटना नगर निगम आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए नसबंदी अभियान चला रहा है. हालांकि, कुछ इलाकों में स्थानीय लोगों के विरोध के कारण अभियान की प्रगति प्रभावित हो रही है. निगम ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है.

पटना से हिमांशु देव की रिपोर्ट

राजधानी पटना में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम लगातार नसबंदी अभियान चला रहा है. हालांकि कई इलाकों में स्थानीय लोगों के विरोध के कारण अभियान की रफ्तार प्रभावित हो रही है. निगम की टीम जब कुत्तों को पकड़ने पहुंचती है, तो कई बार लोगों के विरोध के कारण उन्हें बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ता है.

सिविल कोर्ट के पास विरोध के कारण छोड़ने पड़े कुत्ते

हाल ही में पटना सिविल कोर्ट के पास निगम की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने पहुंची थी. इस दौरान एक महिला और स्थानीय लोगों ने अभियान का विरोध किया. विरोध इतना बढ़ गया कि टीम को पकड़े गए कुत्तों को वहीं छोड़ना पड़ा. नगर निगम का कहना है कि ऐसे विरोध से अभियान का लक्ष्य पूरा करने में कठिनाई हो रही है.

कई इलाकों में निगम कर्मियों को झेलना पड़ा विरोध

नगर निगम के अनुसार किदवईपुरी, एसके पुरी, कांग्रेस मैदान रोड, वीरचंद पटेल पथ, राजीव नगर, लोहिया नगर, चित्रगुप्त नगर, लोहानीपुर, बाकरगंज और राजेंद्र नगर समेत कई इलाकों में अभियान के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा है. कुत्तों को पकड़ने के दौरान कई निगम कर्मी घायल भी हो चुके हैं.

हर महीने एक हजार कुत्तों की हो रही नसबंदी

नगर निगम को प्रत्येक माह 1200 से 1400 आवारा कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य मिला है. लेकिन स्थानीय विरोध के कारण हर महीने करीब एक हजार कुत्तों की ही नसबंदी हो पा रही है. निगम का मानना है कि नागरिकों का सहयोग मिलने पर अभियान और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है.

11 माह में 11 हजार से अधिक कुत्तों की हुई नसबंदी

सितंबर 2025 में शुरू हुए इस अभियान के तहत पिछले 11 माह में 11,395 आवारा कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है. पकड़े गए कुत्तों को बैरिया स्थित डॉग शेल्टर ले जाया जाता है. वहां नसबंदी के बाद डॉक्टरों की निगरानी में सात दिनों तक रखा जाता है. पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्हें उसी इलाके में छोड़ दिया जाता है, जहां से उन्हें पकड़ा गया था. उनकी पहचान के लिए कान पर विशेष निशान भी बनाया जाता है.

नागरिकों से सहयोग की अपील

पटना नगर निगम ने आम लोगों से अपील की है कि वे नसबंदी अभियान में सहयोग करें और टीम का विरोध न करें. निगम का कहना है कि आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने और शहर को सुरक्षित बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है. लोगों के सहयोग से ही निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सकेगा और भविष्य में आवारा कुत्तों से जुड़ी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >