पटना से अनुपम कुमार की रिपोर्ट
Patna Power Cut : पटना में पथ निर्माण विभाग द्वारा रोड शिफ्टिंग कार्य के चलते लीड्स एशियन पीएसएस से निकलने वाली 11 केवी बिजली लाइन करीब ढाई घंटे तक बंद रही. इसके कारण भगवान नगर कॉलोनी सहित कई अपार्टमेंट में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. भीषण गर्मी के बीच लोगों को बिजली और पानी दोनों की परेशानी का सामना करना पड़ा.
Patna Power Cut : रोड शिफ्टिंग के कारण बंद रही 11 केवी बिजली लाइन
पथ निर्माण विभाग की ओर से रोड शिफ्टिंग कार्य किए जाने के कारण लीड्स एशियन पीएसएस से निकलने वाली 11 केवी लाइन का शटडाउन लिया गया. इसके चलते क्षेत्र में करीब ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित है.
Patna News: किन इलाकों में सबसे अधिक असर?
बिजली बाधित होने से भगवान नगर कॉलोनी सहित कई आवासीय अपार्टमेंट प्रभावित हुए. इनमें सेक्यूलर हेरिटेज अपार्टमेंट, रत्न शारदा सदन अपार्टमेंट, सुकृष्ण कॉमर्स, राधे गोविंद अपार्टमेंट, राधे श्याम अपार्टमेंट, अवध मेंशन अपार्टमेंट तथा छप्पन भोग क्षेत्र शामिल हैं.
भीषण गर्मी में लोगों को हुई परेशानी
बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों को पंखा, कूलर और एसी जैसी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा. गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से दैनिक कामकाज भी प्रभावित हुआ.
पटना की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
पानी की किल्लत भी बनी समस्या
बिजली कटौती के कारण कुछ अपार्टमेंट में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई. जिन लोगों को पहले से शटडाउन की जानकारी मिल गई थी, उन्होंने पानी की टंकियां भर ली थीं. वहीं, जिन्हें सूचना नहीं मिली, उन्हें टंकी खाली होने के बाद पानी की कमी का सामना करना पड़ा.
अधिकारियों ने क्या कहा?
स्थानीय बिजली अधिकारियों के अनुसार, निर्धारित शटडाउन के तहत कार्य किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल होने में करीब एक घंटे और लग सकता है. साथ ही यह भी कहा कि रोड शिफ्टिंग का कार्य पूरा करने के लिए आगे भी निर्धारित अवधि के अनुसार अतिरिक्त शटडाउन लिया जा सकता है.
पहले से दी गई थी शटडाउन की सूचना
बिजली विभाग की ओर से नियोजित शटडाउन की सूचना पहले ही जारी की गई थी. हालांकि, यह जानकारी सभी उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच सकी, जिसके कारण कई परिवारों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ी.
