LPG क्राइसिस के बीच पटनावालों के लिए खुशखबरी, मात्र 500 रुपये में मिलेगा PNG कनेक्शन, बस करना होगा ये काम

LPG Cylinder Crisis: पटना में गैस संकट से राहत के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. गेल (GAIL) के साथ मिलकर PNG कनेक्शन देने के लिए कैंप लगाए जाएंगे, जहां लोगों को ऑन-द-स्पॉट कनेक्शन मिलेगा.

LPG Cylinder Crisis: पटना में घरेलू गैस संकट को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. डीएम डॉ. त्यागराजन ने गेल (GAIL) के अधिकारियों के साथ बैठक कर पीएनजी कनेक्शन देने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया है. निर्णय लिया गया है कि जिन इलाकों में पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG) पहुंच चुकी है, वहां शुक्रवार से कैंप लगाकर कनेक्शन दिए जाएंगे.

पहले दिन 5 अपार्टमेंट, फिर 10 में लगेगा कैंप

प्रशासन के अनुसार, पहले दिन 5 अपार्टमेंट में शिविर लगाकर ऑन-द-स्पॉट कनेक्शन दिया जाएगा. इसके बाद शनिवार को 10 अपार्टमेंट में कैंप लगाया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान को आगे भी लगातार चलाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधा मिल सके.

आसान प्रक्रिया समझिए, तुरंत मिलेगा कनेक्शन

कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर से आवेदन करना होगा. इसके साथ आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ देना होगा. सिर्फ 500 रुपये शुल्क जमा करने के बाद मौके पर ही मीटर लगाया जाएगा और रसोई तक पाइपलाइन बिछाकर गैस कनेक्शन शुरू कर दिया जाएगा.

21 हजार घरों तक पहुंचाना है कनेक्शन

गेल अधिकारियों के मुताबिक, जिन तीन क्षेत्रों में PNG उपलब्ध है, वहां करीब 21 हजार ऐसे घर हैं जिन्होंने अभी तक कनेक्शन नहीं लिया है. अब हर महीने करीब 3 हजार नए कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि सभी घरों तक गैस सुविधा पहुंचाई जा सके.

दो दिन में 464 नए उपभोक्ता जुड़े

PNG कनेक्शन लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 17 मार्च तक जहां 29,816 उपभोक्ता थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 30,280 हो गई है. सिर्फ दो दिनों में 464 नए लोगों ने LPG छोड़कर PNG को अपनाया है. इसके अलावा करीब 90 व्यावसायिक संस्थानों में भी कनेक्शन दिया गया है.

इन इलाकों में लगेगा कैंप

सगुना मोड़, गोला रोड, आरके पुरम, आरपीएस मोड़, आईपीएस कॉलोनी, आशियाना दीघा रोड, फ्रेंड्स कॉलोनी, एजी कॉलोनी, रामनगरी, बोरिंग रोड समेत कई प्रमुख इलाकों में कैंप लगाए जाएंगे.

PNG क्यों है बेहतर विकल्प?

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं. PNG से गैस की निर्बाध आपूर्ति मिलती है और सिलिंडर खत्म होने की चिंता नहीं रहती. यह LPG की तुलना में ज्यादा सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल भी है.

Also Read: ‘दम है तो फैसल रहमान को निकालकर दिखाएं’, BJP नेता बोले- इस फैसले से तेजस्वी की चली जाएगी कुर्सी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >