अब पटना में पार्किंग ढूढने के लिए नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत, मल्टीलेवल ट्विन पार्किंग जल्द बनकर होगी तैयार…

Patna Parking News: बिहार की राजधानी पटना में 26 करोड़ की लागत से मौर्यालोक परिसर और उसके समीप बनने वाले मल्टीलेवल ट्विन पार्किंग जल्द बनकर तैयार होगी. इसकी कुल क्षमता 156 वाहनों को खड़ी करने की होगी.

Patna Parking News: बिहार की राजधानी पटना में 26 करोड़ की लागत से मौर्यालोक परिसर और उसके समीप बनने वाले मल्टीलेवल ट्विन पार्किंग जल्द बनकर तैयार होगी. इसकी कुल क्षमता 156 वाहनों को खड़ी करने की होगी. इसमें ए ब्लाॅक में 96 और बी ब्लॉक में 60 गाड़ियां लगाईं जा सकेंगी. इसका पाइलिंग वर्क लगभग पूरा हो चुका है और अगले नौ महीने में इसका निर्माण भी पूरा हो जाएगा.

पटना में हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की सुविधा से युक्त यह पहली पार्किंग है. यह पांच मंजिला होगी, जिसमें कार या किसी भी वाहन को निचले तल्ले पर लगे प्लेटफाॅर्म पर लगाने के बाद हाइड्रोलिक प्रेशर से गाड़ियों को ऊपरी मंजिलों पर पहुंचा देगा जहां उसे पार्क किया जाएगा. फिर हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म की सहायता से ही उसे नीचे भी उतारा जाएगा, जहां से वाहन मालिक उसे निकाल कर बाहर ले जाएंगे.

ये भी पढ़ें: पुश्तैनी जमीन के बंटवारे में बेटों के साथ बेटियों को भी मिलेगा बराबर हिस्सा, खतियान में बेटियों का भी नाम होगा दर्ज…

पार्किंग दो ब्लॉक में होगी तैयार

पार्किंग का निर्माण दो ब्लॉक के रूप में होगा. इसमें मौर्यालोक परिसर में ब्लॉक ए और बाहर मजार के समीप ब्लॉक बी होगा. जिसे फ्लाइओवर के माध्यम से एक दूसरे से कनेक्ट भी किया जाएगा. ट्विन मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण से मौर्यालोक व बुद्ध मार्ग में आने वाले वाहनों को पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी.

विशेषकर मौर्यालोक में पार्किंग के लिए सीमित जगह होने और यहां आने वाले चारपहिया वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण आने जाने वाले वाहन सवारों को पूरे दिन पार्किंग के लिए जगह ढूंढने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है.

ये भी पढ़ें: पटना में बिना रजिस्ट्रेशन के मिले 26 हजार फ्लैट, सर्वे के बाद अब जानिए क्या है कार्रवाई की तैयारी…

शाम में शॉपिंग करनेवालों के लिए बढ़ती है समस्या

शाम में शॉपिंग करने और फास्ट फूड का आनंद लेने आने वालों की संख्या बढ़ने के कारण यह समस्या और भी बढ़ जाती है और वाहन लगाने के लिए कई बार जगह भी नहीं मिलती है. लेकिन नए पार्किंग में वाहनों को खड़ी करने की क्षमता होने पर बहुत हद तक समस्या समाप्त हो जाएगी.

साइकोसिस और मेनिया की शिकार होकर बर्बाद हो रही हैं दुष्कर्म पीड़िताएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >