पटना में वट सावित्री पूजा के दौरान सास-पतोहू का मंगलसूत्र खींचा, आरोपी फरार

Patna News: पटना में वट सावित्री पूजा के दौरान चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है. आरोपितों पूजा करने जा रहे सास-पतोहू का मंगलसूत्र व चेन खींच कर फरार हो गए. मामला बुद्ध क्लोनी थाना अंतर्गत का बताया जा रहा है.

Patna News: पटना में आज वट सावित्री पूजा है जिसको लेकर महिला सोलह सिंगार कर कर घर से बाहर निकल रही है. इसी दरमियान बुद्ध कॉलोनी थाना अंतर्गत एक चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है. पूजा करने गई सास और पतोहू को चेन स्नेचर ने निशाना बना कर पुतोह का मंगलसूत्र जबकि सास का चेन लेकर फरार हो गया. पूरा मामला बुद्ध क्लोनी थाना अंतर्गत का बताया जा रहा है.

अखंड सुहाग की कामना से सुहागिनों ने किया व्रत

अखंड सुहाग की कामना से सुहागिन महिलाएं शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या में वट सावित्री का व्रत किया. आज भरणी व कृत्तिका नक्षत्र का युग्म संयोग के साथ सौभाग्य योग में महिलाएं वट सावित्री की पूजा कर वट वृक्ष की परिक्रमा करने के बाद पौराणिक कथा का श्रवण किया शनिवार को अमावस्या होने से शनैश्चरी अमावस्या का पुण्यकारी संयोग बना रहा है. वट सावित्री का व्रत स्त्रियों के लिए सौभाग्यवर्धक, पापहारक, दुःखप्रणाशक और धन-धान्य प्रदान करने वाला होता है.वट वृक्ष में ब्रह्मा, शिव, विष्णु व देवी सावित्री विराजमान रहती है.

पूजा के दौरान महिलाएं अपने पति को पंखा से देती है हवा

मिथिलांचल की नवविवाहिता पूरे विस्तार से बरसाईत पावैन की पूजा-अर्चना की. विवाह के बाद पहली बरसाईत में पुरे दिन उपवास कर सोलह श्रृंगार कर आंगन को अरिपन से लेप कर पति-पत्नी संग में वट की पूजा नियम-निष्ठा से करने के बाद चौदह बांस से निर्मित लाल-पीला रंग में रंगा हुआ हाथ पंखा से वट वृक्ष को हवा दी. इस पूजा में आम और लीची की प्रधानता रहती है . गुड्डा-गुड़िया को सिंदूर दान भी किया. अहिबातक पातिल यानि रंगा हुआ घड़ा में पूजन की दीपक प्रज्ज्वलित रहेगी. वर पूजा के बाद नव दंपति को बड़े-बुजर्ग महिलाएं धार्मिक व लोकाचार की कई कथाएं सुनी. उसके बाद पांच सुहागिन महिलाएं नवविवाहिता के साथ खीर, पूरी व ऋतुफल का प्रसाद ग्रहण किया. आगंतुक महिला श्रद्धालु एवं कथावाचिका को अंकुरित चना, मुंग, फल, बांस का पंखा देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया.

Also Read: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: अरवल में बिना बिजली और सुरक्षा के बच्चों की रो रही पढ़ाई, स्कूल की बदहाली से नाराज लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >