Patna News: ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई अष्टधातु की सीता माता की मूर्ति बरामद, लक्ष्मण की प्रतिमा अब भी लापता

Patna News: पालीगंज के अंकुरी गांव स्थित ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियों में से माता सीता की मूर्ति शनिवार शाम गांव के पइन से बरामद हुई. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति कब्जे में ले ली. लक्ष्मण की मूर्ति अब भी लापता है। पुलिस चोरों और दूसरी मूर्ति की तलाश में जुटी है.

Patna News: (सिकन्दर कुमार की रिपोर्ट) पालीगंज थाना क्षेत्र के अंकुरी गांव स्थित ठाकुरबाड़ी से 11 अप्रैल 2026 को चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियों में से एक मूर्ति शनिवार शाम बरामद कर ली गई. पुलिस ने गांव के पइन (नाला) से लावारिस हालत में माता सीता की मूर्ति को कब्जे में लिया है. हालांकि लक्ष्मण की दूसरी मूर्ति का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम ग्रामीणों ने पइन में एक मूर्ति पड़ी होने की सूचना दी। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो वह ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई माता सीता की अष्टधातु की मूर्ति निकली. इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पालीगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मूर्ति को बरामद कर लिया.

दूसरी मूर्ति की तलाश जारी

मामले को लेकर पालीगंज थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पइन से माता सीता की मूर्ति बरामद की गई. उन्होंने कहा कि लक्ष्मण की चोरी हुई मूर्ति की तलाश जारी है. साथ ही चोरी में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

11 अप्रैल को हुई थी चोरी

गौरतलब है कि अंकुरी गांव की ठाकुरबाड़ी से 11 अप्रैल 2026 को अष्टधातु की माता सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां चोरी हो गई थीं. घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश था और लगातार मूर्तियों की बरामदगी की मांग की जा रही थी.

इसे भी पढ़ें: कमांड देते ही हरा गमछा वालों को पकड़ लेगा AI, सीएम सम्राट बोले- पुलिस को कार्रवाई की खुली छूट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >