Patna News: पटना सिटी में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पिटाई कर हत्या का आरोप

Patna News: पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मायके पक्ष ने दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है.

Patna News (अमिताभ श्रीवास्तव): पटना सिटी के आलमगंज थाना के गायघाट बबुआगंज पानी टंकी मुहल्ला निवासी विकास कुमारी की पत्नी 24 वर्षीय राधा कुमारी की शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है. ससुराल पक्ष पर आरोप है कि पिटाई कर उसकी हत्या की गयी है. मृतका के शरीर पर चोट व जख्म के निशान हैं.

महिला की संदिग्ध मौत

परिवार के लोग महिला को उपचार के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. मालसलामी थाना के गौरीदास भट्ठी निवासी मृतका की मां उर्मिला देवी का कहना है कि चार वर्ष पहले बेटी की शादी सामथ्र्य अनुसार दान दहेज देकर
विकास से किया था. मां का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाता था. मारपीट की उसकी हत्या की गयी है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

आलमगंज थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि महिला की मौत के मामले में जांच पड़ताल की जा
रही है. एफएसल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है. जिसने घटना स्थल की भी जांच की है. मृतका के लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतका के नैहर पक्ष के परिवार के आवेदन परआगे की कार्रवाई होगी. पुलिस घटना से जुड़े हर बिंदु छानबीन कर रही है.

Also Read: Patna News: इबोला वायरस को लेकर राजधानी के अस्पतालों में अलर्ट, गाइडलाइन का इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >