Patna News: शराब के नशे में पति करता था पिटाई, परेशान पत्नी ने खाने में मिलाया जहर, मौत

Patna News: राजधानी पटना के खीरमोर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को जहर देकर मार डाला. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पति शराब पीकर पत्नी से विवाद करता था.

Patna News: राजधानी पटना के खीरमोर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को जहर देकर मार डाला. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों ने आरोपी महिला पर हत्या का केस दर्ज कराया है. मृतक की पहचान खानपुरा टारी टोला के 35 वर्षीय जितेंद्र मांझी के रूप में हुई है. सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी. दोनों के तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि जितेंद्र मांझी अक्सर शराब के नशे में धुत रहता था. पत्नी से अक्सर मारपीट करते रहता था. इसी विवाद में पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया है.

विवाद के बाद पत्नी ने दिया जहर

मृतक के परिजनों ने बताया कि जितेंद्र का उसकी 31 वर्षीय पत्नी बेलमती देवी से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था. उसके बाद गुस्से में उसने खाने में जहर मिला दिया. खाना खाते ही जितेंद्र की तबीयत बिगड़ गई. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से डॉक्टरों ने PMCH रेफर कर दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद से जितेंद्र की पत्नी मौके से फरार हो गई थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Also Read: देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां आ गईं बिहार, होगा एक लाख करोड़ से अधिक का निवेश

पुलिस ने क्या कहा?

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में खाने में जहर मिलाने की बात फिलहाल सामने आई है. मृतक के भाई ने थाने में आवेदन दिया है. आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >