चिंताजनक ट्रेंड: PMCH में कैंसर मरीज चार गुना बढ़े, रोजाना 30 से ज्यादा केस पहुंच रहे OPD में

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में कैंसर मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है.

Patna News: (आनंद तिवारी) पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में कैंसर मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है. पहले जहां प्रतिदिन लगभग 7 से 8 मरीज इलाज के लिए आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 30 से अधिक हो गई है. पिछले एक महीने में मरीजों की संख्या में चार गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे अस्पताल प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है.

कैंसर वार्ड में बढ़ाए जाएंगे बेड

PMCH कैंसर वार्ड में बढ़ाए जाएंगे बेड

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पीएमसीएच प्रशासन ने बेड क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है. अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मरीजों को भर्ती में परेशानी न हो, इसके लिए कैंसर विभाग में बेड की संख्या 22 से बढ़ाकर 30 करने की तैयारी की जा रही है.

नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने के बाद बढ़ी सुविधा

नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने के बाद बढ़ी सुविधा PMCH

पीएमसीएच (PMCH) के नए भवन में कैंसर विभाग को शिफ्ट किए जाने के बाद यहां सुविधाओं में विस्तार हुआ है. ओपीडी सेवाओं के साथ-साथ कीमोथेरेपी और डे केयर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं. अस्पताल में कीमोथेरेपी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है, जबकि बाहर यही इलाज कराने पर मरीजों को हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं.

हर दिन 10 से 12 मरीज ले रहे कीमोथेरेपी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, हर दिन 10 से 12 मरीज कीमोथेरेपी के लिए पीएमसीएच पहुंच रहे हैं. सुविधा बेहतर होने के कारण अब राज्य के विभिन्न जिलों से मरीज इलाज के लिए यहां आ रहे हैं. पहले जहां मरीज अन्य अस्पतालों का रुख करते थे, अब वे पीएमसीएच में ही उपचार करा रहे हैं.

सर्जरी और स्त्री रोग से जुड़े मरीजों की संख्या अधिक

पीएमसीएच (Pmch Hospital Patna) में आने वाले कैंसर मरीजों (Cancer Patients) में सर्जरी और स्त्री रोग से संबंधित मामलों की संख्या सबसे अधिक है. इन मरीजों को कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी में प्राथमिकता दी जा रही है.

अत्याधुनिक मशीनों की होगी सुविधा

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आने वाले समय में कैंसर जांच के लिए कोबाल्ट और लीनियर एक्सीलरेटर मशीन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी मिल चुकी है, जिससे कैंसर उपचार सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी.

ALSO READ:बिहार स्टेट स्पोर्ट्स 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक पटना में, एथलेटिक्स, फुटबॉल और कबड्डी सहित 24 खेलों

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karuna Tiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >