फुलवारी शरीफ थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व साफ-सफाई पर जोर

फुलवारी शरीफ थाना परिसर में बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. प्रशासन ने सुरक्षा, नियमित गश्ती और अफवाहों पर रोक पर जोर दिया. नगर परिषद ने साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी ने सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने का संकल्प लिया.

Patna News: आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को फुलवारी शरीफ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस प्रशासन, नगर परिषद और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क

बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने की. अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि बकरीद के अवसर पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा. उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती की जाएगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना न हो. उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें.

साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष आफताब आलम और अंचलाधिकारी ने ईदगाह, खानकाह एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए. साथ ही पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने और स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.

गणमान्य लोग रहे उपस्थित

बैठक में अपर थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद, सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह, आकाश कुमार, मोहम्मद सलीम, राहुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण, मधुबनी समेत बिहार के 5 जिलों को मिलेंगे नए पुलिस कप्तान, गृह विभाग का आदेश जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >