पटना में स्कूल जा रही मासूम बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा

Patna News: पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में एक स्कूली बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है.

Patna News: (शुभम कुमार की रिपोर्ट) पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में एक स्कूली बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब मासूम बच्ची रोजाना की तरह अपने स्कूल पढ़ने के लिए जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे पड़ोसी ने उसे अपनी बातों में फंसाया और बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया. वहां आरोपित ने बच्ची के साथ इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया.

रोते हुए घर पहुंची मासूम, परिजनों को दी जानकारी

घटना के बाद पीड़ित बच्ची किसी तरह रोते-बिलखते अपने घर पहुंची. उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए. पूछने पर बच्ची ने आपबीती सुनाते हुए पूरे मामले की जानकारी अपने माता-पिता को दी. पड़ोसी की इस हैवानियत की बात सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी.

कमरे से मिला स्कूल बैग, पुलिस ने की गिरफ्तारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पाटलिपुत्र थाना की पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की. पुलिस ने जब आरोपित के कमरे की तलाशी ली, तो वहां से पीड़ित बच्ची का स्कूल बैग बरामद हुआ. इस पुख्ता सबूत के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को फौरन गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने क्या कहा?

थानाध्यक्ष ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपित बच्ची का पड़ोसी ही है. प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि उसकी गंदी नजर पिछले कई दिनों से बच्ची पर थी. पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें: ‘बिहार सरकार’ लिखी सायरन गाड़ी में आए अपराधी, स्वर्ण व्यवसायी से फिल्मी अंदाज में लाखों की लूट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >