यात्रियों के लिए बड़ी राहत, पटना-झाझा रूट से नई दिल्ली और हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Patna News: यात्रियों के लिए बड़ी राहत, पटना-झाझा रूट से नई दिल्ली और हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि स्पेशल ट्रेनें पटना, बख्तियारपुर, किउल, झाझा, आरा और बक्सर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेंगी, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

Patna News: (आनंद तिवारी) ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और हावड़ा के बीच 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है. इससे बिहार के यात्रियों को सफर में काफी राहत मिलेगी.

पटना, आरा, बक्सर और झाझा समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि स्पेशल ट्रेनें पटना, बख्तियारपुर, किउल, झाझा, आरा और बक्सर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेंगी, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

28 मई और 30 मई को नई दिल्ली से खुलेगी स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 28 मई को नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 04050 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 30 मई को इसी समय पर रवाना होगी.

हावड़ा से भी चलेगी वापसी स्पेशल ट्रेन

वापसी में गाड़ी संख्या 04047 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 30 मई को और गाड़ी संख्या 04049 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 1 जून को हावड़ा से खुलेगी. ये ट्रेनें पटना, आरा, बक्सर और डीडीयू सहित कई स्टेशनों पर रुकते हुए नई दिल्ली पहुंचेंगी.

यात्रियों को भीड़ से मिलेगी राहत

रेलवे का मानना है कि इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और सफर अधिक सुविधाजनक होगा.

ALSO READ: पटना में गंगा नदी में पलटी 14 लोगों से भरी नाव, अब तक 3 शव मिले, 4 की तलाश जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karuna Tiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >