टाल क्षेत्र में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री! STF की रेड में बड़ा खुलासा, चार गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

Patna News:हाल के दिनों में पटना जिले के विभिन्न इलाकों में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. दो दिन पहले धनरूआ थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनकी निशानदेही पर एक अन्य मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ था.

Patna News: (नीतीश सिंह) पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है. छापेमारी के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं. पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

गुप्त सूचना पर STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के टाल इलाके में शुक्रवार रात एसटीएफ और पटना पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ, जहां अवैध रूप से हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हथियारों के साथ भारी मात्रा में उपकरण जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों के अलावा बैरल, हेक्सा ब्लेड तथा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई अन्य उपकरण बरामद किए। बरामद सामान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में लंबे समय से अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा था.

नालंदा के रहने वाले हैं सभी आरोपी

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी नालंदा जिले के निवासी हैं. हालांकि पुलिस ने फिलहाल उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है. आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य ठिकानों पर भी देर रात तक छापेमारी जारी रही.

पहले की गिरफ्तारियों से मिला था बड़ा सुराग

सूत्रों का कहना है कि हाल के दिनों में पटना जिले के विभिन्न इलाकों में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. दो दिन पहले धनरूआ थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनकी निशानदेही पर एक अन्य मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ था.

गौरीचक कनेक्शन ने खोली बख्तियारपुर फैक्ट्री की पोल

इसके अलावा गौरीचक पुलिस ने हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया था. इन सभी आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को बख्तियारपुर के टाल क्षेत्र में संचालित मिनी गन फैक्ट्री की जानकारी मिली थी. इसके बाद एसटीएफ और पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया.

आज हो सकता है बड़ा खुलासा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं. ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने मिनी गन फैक्ट्री पकड़े जाने की पुष्टि की है. संभावना जताई जा रही है कि शनिवार को पुलिस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा कर सकती है और हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं.

ALSO READ: मनेर में सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर सभापति और उपसभापति आमने-सामने, दोनों गुटों का 14-14 पार्षदों का दावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >