गंगा तट पर बहकर आया अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Patna News: गंगा में बहकर आए एक अज्ञात युवक का शव गुरुवार तड़के खाजेकला थाना पुलिस ने बरामद किया.

Patna News: (अमिताभ श्रीवास्तव) गंगा में बहकर आए एक अज्ञात युवक का शव गुरुवार तड़के खाजेकला थाना पुलिस ने बरामद किया. यह शव मीतन घाट के पास गंगा तट पर मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि नदी किनारे पानी में एक शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के निर्देश पर दारोगा दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पंचनामा तैयार किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके.

गंगा स्नान के दौरान डूबने की आशंका

अज्ञात शव की आशंका

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आशंका जताई है कि युवक गंगा स्नान के दौरान डूब गया होगा और उसका शव बहकर यहां आ गया. हालांकि, मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है.

लगातार मिल रहे हैं अज्ञात शव

गौरतलब है कि इससे पहले भी चौक थाना क्षेत्र के मिरचाई घाट से दो अज्ञात शव बरामद किए जा चुके हैं. वहीं आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्र घाट से भी बीते सप्ताह एक महिला और एक पुरुष का शव मिला था. इसके अलावा मालसलामी थाना क्षेत्र में भी इसी माह एक अज्ञात शव बरामद किया गया था.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है और शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. आसपास के इलाकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.

ALSO READ: चिंताजनक ट्रेंड: PMCH में कैंसर मरीज चार गुना बढ़े, रोजाना 30 से ज्यादा केस पहुंच रहे OPD में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >