Patna News: पटना की इन सात नयी जगहों पर बनेंगे फुट ओवरब्रिज, तीन पर लगाए जाएंगे लिफ्ट

Patna News: बिहार की राजधानी पटना की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की संख्या और रफ्तार बढ़ने से पैदल यात्रियों को सड़क पार करने में काफी कठिनाई हो रही है. इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसको देखते हुए राज्य सरकार ने शहर में सात नयी जगहों पर फुटओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की है.

Patna News: बिहार की राजधानी पटना की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की संख्या और रफ्तार बढ़ने से पैदल यात्रियों को सड़क पार करने में काफी कठिनाई हो रही है. इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसको देखते हुए राज्य सरकार ने शहर में सात नयी जगहों पर फुटओवरब्रिज (एफओबी) के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की है. साथ ही तीन फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट लगाने का भी निर्णय लिया है. इन योजनाओं पर करीब 20 करोड़ रुपये की लागत आयेगी.

इसकी जिम्मेदारी पथ निर्माण विभाग को सौंपी गयी है. विभाग ने बेली रोड में तारामंडल, पटना जू व पुनाइचक मोड़, कंकड़बाग में भूतनाथ मोड़ और दानापुर में संत कैरेंस स्कूल के पास एफओबी के निर्माण की निविदा जारी की है. इन एफओबी के निर्माण पर 15.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

चार महीने में पूरा करने का रखा गया है लक्ष्य

कार्य आवंटन के बाद सभी एफओबी का निर्माण चार महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही पटना वीमेंस काॅलेज, राजेंद्र नगर और अटल पथ पर बने एफओबी पर लिफ्ट लगाने की भी प्रक्रिया शुरू हुई है. इस पर 2.24 करोड़ खर्च होंगे. इसे तीन महीने में तैयार करने का लक्ष्य है.

Also Read: पटना से बेतिया की दूरी होगी कम, फोरलेन निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू, 100 की रफ्तार से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

आशियाना-पाटलिपुत्र रोड में नाला किनारे लगेगा मेटल बीम क्रैश बैरियर

पथ निर्माण विभाग ने आशियाना-पाटलिपुत्र रोड में नाला किनारे डबल मेटल बीम क्रैश बैरियर लगाने का निर्णय लिया है. इस पर करीब 1.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे. अधिकारियों के मुताबिक डबल मेटल बीम क्रैश बैरियर सड़कों पर सुरक्षा अवरोधक होता है. इनका मकसद वाहनों को सड़क से बाहर निकलने या किनारे के खतरों से टकराने से रोकना होता है.

यह वाहनों के टकराने से होने वाले झटके को अवशोषित करने के लिए बनाया जाता है. इन बैरियर को लगाना और रखरखाव करना आसान होता है. इनको खराब मौसम और रात के समय वाहन चालकों के लिए मार्गदर्शक के रूप में काम करने के लिए डिजाइन किया जाता है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >