Patna News: पानी भरे गड्ढे से मिले दो नाबालिग के शव, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम...

Patna news परिजनों ने बच्चे के लापता होने की सूचना शनिवार की रात ही पटना पुलिस को दे दी थी. पुलिस का दावा है कि पुलिस उनकी तलाश में अपनी गंभीरता नहीं दिखायी थी. यही कारण है कि यह हादसा हुआ

Patna news राजधानी पटना के बेऊर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पानी भरे गड्ढे से दो बच्चे का शव बरामद हुआ है. ये दोनों बच्चे पिछले दो दिनों से लापता थे. इनके शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. आक्रोशित लोगों ने इस घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया. मामले की सूचना मिलने पर पटना पुलिस के सीनियर अधिकारी समेत आस पास के कई थाने की पुलिस भी पहुंची है. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने विस्तार से बताया. देखिए पूरा वीडियो..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >