बिहटा में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू: पीडीएस की जमीनी हकीकत को समझेंगे युवा

बिहटा में ‘मेरा युवा भारत’ और जिला आपूर्ति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पीडीएस पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. 10 युवाओं को राशन वितरण, खाद्य आपूर्ति, ई-पॉस, बायोमेट्रिक और डिजिटल निगरानी की जानकारी दी जा रही है. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रशासनिक प्रणाली की जमीनी समझ देना है.

Patna News: (मोनु कुमार मिश्रा की रिपोर्ट) सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता और जमीनी व्यवस्था को समझने के उद्देश्य से बिहटा में युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जोड़ने की पहल शुरू की गई है. ‘मेरा युवा भारत’ पटना (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) और जिला आपूर्ति विभाग, पटना के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार से बिहटा प्रखंड सभागार में पांच दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई.

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राशन वितरण व्यवस्था, खाद्य आपूर्ति श्रृंखला और डिजिटल प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी देना है. इस अवसर पर राज्य निदेशक कपिल देव राम, जिला युवा पदाधिकारी निशा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवजन्म राम और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जमीनी समझ बढ़ाने पर जोर

प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवजन्म राम ने कहा कि युवाओं को केवल किताबों तक सीमित ज्ञान नहीं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जमीनी समझ भी होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि बिहटा के 10 युवाओं का चयन इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया है. वहीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को किसान पंजीकरण, अनाज खरीद, भंडारण व्यवस्था, राशन वितरण प्रणाली और डिजिटल निगरानी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी.

युवाओं को दिया गया प्रैक्टिकल प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं ने गोदामों और राशन दुकानों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने ई-पॉस मशीन, बायोमेट्रिक सत्यापन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के माध्यम से होने वाली अनाज वितरण प्रक्रिया को करीब से समझा. यह कार्यक्रम युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली से जोड़कर पारदर्शिता और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर का प्रण, इस काम से पहले नहीं लौटेंगे घर, आश्रम से चलाएंगे अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >