Patna News: मसौढ़ी के लहसुना डोमचक गोलीकांड का एक और आरोपित देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार

पटना के लहसुना थाना क्षेत्र के डोमचक गांव में गोलीबारी और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है. उसके पास से देसी कट्टा बरामद हुआ है.

Patna News: पटना के लहसुना थाना स्थित डोमचक गांव में बीते 9 जुलाई को हुई गोलीबारी और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा भी बरामद किया है. इस मामले में अब तक कुल दो आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक अन्य आरोपित ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, कांड संख्या 584/26 में डोमचक निवासी अरुण कुमार को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. उनके पैर में दो गोलियां लगी थीं और उनका इलाज पीएमसीएच में कराया गया था. घटना के बाद घायल के भाई के बयान पर हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

उस्मानचक के पास खेत से पकड़ा गया आरोपित, शेष की तलाश जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान मसौढ़ी के नौआबाग निवासी मनीष कुमार उर्फ नेउरी को उस्मानचक के समीप एक खेत से गिरफ्तार किया गया. जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ.

उन्होंने बताया कि इस मामले में इससे पहले विद्यासागर कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि नामजद आरोपित रजनीश कुमार ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था. पुलिस का कहना है कि मामले के शेष फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay kumar masaurhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >