Patna News: बिहटा में अवैध बालू कारोबार का फरार सप्लायर गिरफ्तार, दो मुकदमों में पुलिस को थी तलाश

बिहटा पुलिस ने अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरार बालू सप्लायर आलोक कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी दो मामलों में नामजद था और करीब दो महीने से फरार चल रहा था.

Patna News: अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहटा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फरार बालू सप्लायर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान केल्हानपुर निवासी आलोक कुमार (पिता- रामबदन यादव) के रूप में हुई है. पुलिस को पिछले करीब दो महीने से उसकी तलाश थी.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित बिहटा थाना कांड संख्या 675/26 और 512/26 में नामजद था और दोनों ही मामलों में लगातार फरार चल रहा था. रविवार को पुलिस को उसके ठिकाने के संबंध में गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

अवैध बालू कारोबारियों पर कसता शिकंजा, थानाध्यक्ष ने दी चेतावनी

मामले की जानकारी देते हुए बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इलाके में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में दो मुकदमों में फरार चल रहे एक बालू सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है.

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध बालू कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. बिहटा थाना क्षेत्र में ऐसे अन्य कारोबारियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी लगातार धरपकड़ की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Monu Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >