Patna Metro Update: बस इतने देर में पहुंच जायेंगे मलाही पकड़ी से बैरिया, पटना मेट्रो के रूट पर आया बड़ा अपडेट

Patna Metro Update: बिहार के पटना में बन रही मेट्रो सड़कों पर यातायात की भीड़ को कम करेगी और यात्रियों को राहत प्रदान करेगी. इससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलेगा.

Patna Metro Update: पटना में बन रहे मेट्रो का काम तेजी से जारी है. सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया था कि अगले वर्ष 15 अगस्त से मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा. यह राज्य की पहली मेट्रो परियोजना है. फर्स्ट फेज में मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी तक पांच स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनें चलाई जाएंगी.

मलाही पकड़ी से बैरिया बस स्टैंड बस 15 मिनट में

पटना में मेट्रो बन जाने से यहां के लोगों को यात्रा का शानदार अनुभव मिलेगा. पटना मेट्रो के 6.5 किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर में पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा. इनमें मलाही पकड़ी, खेमनी चक, भूतनाथ, जीरो माइल और न्यू आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन शामिल है. मेट्रो चालू होने के बाद यात्री महज 15 मिनट में मलाही पकड़ी से बैरिया बस स्टैंड पहुंच जाएंगे.

ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी

पटना में रहने वाले लोगों से जब आप पूछेंगे कि यहां की सबसे बड़ी समस्या क्या है तो अधिकांश लोगों का एक ही जवाब होगा- सड़क जाम. ऐसे में बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो सेवा शुरू होने से बाद ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रियों को राहत मिलेगी. इससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ेगी. ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रायोरिटी कॉरिडोर पर सिविल वर्क पूरा हो चुका है. बहुत जल्द ट्रैक बिछाने और ट्रेन सेट की खरीद का काम शुरू होगा. साथ ही इलेक्ट्रिक और टेलीकॉम सिग्नलिंग का काम भी जल्द ही शुरू हो जाएगा.

डीएमआरसी की देखरेख में निर्माण जारी

पटना मेट्रो परियोजना का निर्माण दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की देखरेख में हो रही है. बता दें कि पटना मेट्रो में दो मुख्य गलियारे बनाये जाएंगे: पूर्व-पश्चिम गलियारा और उत्तर-दक्षिण गलियारा. इसकी लंबाई लगभग 31 किलोमीटर है और इसमें कुल 24 स्टेशन बनाये जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: Bihar में बनने जा रहा है तीन नया एक्सप्रेस-वे, कई जिलों में जाना हो जाएगा बेहद आसान, जानें रूट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >