पटना में नगर परिषद कार्यपालक अधिकारी की सरकारी स्कॉर्पियो चोरी, मुख्य पार्षद आवास के पास हुई गायब

Patna News: पटना के खगौल में नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी की सरकारी स्कॉर्पियो चोरी हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पटना खगौल से संजय पांडेय की रिपोर्ट
Patna News: खगौल नगर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे आम लोगों के साथ-साथ सरकारी अधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला नगर परिषद खगौल की कार्यपालक पदाधिकारी की सरकारी स्कॉर्पियो चोरी से जुड़ा है. रविवार रात मुख्य पार्षद के घर के सामने खड़ी स्कॉर्पियो चोरी हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

गैराज में खड़ी गाड़ी सुबह गायब मिली

जानकारी के अनुसार यह स्कॉर्पियो नगर परिषद में कांट्रैक्ट पर चल रही थी, जिसका उपयोग ईओ अभिनव कुमार करते थे. रोज की तरह वाहन को जोड़ तालाब स्थित मुख्य पार्षद के आवास के सामने गैराज में खड़ा किया गया और चालक ने चाबी सौंप दी. लेकिन सुबह जब गाड़ी देखी गई तो वह गायब थी.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके.

वाहन मालिक ने दर्ज कराई शिकायत

वाहन मालिक शंभु नाथ ने खगौल थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि गाड़ी रोज की तरह सुरक्षित रूप से खड़ी की गई थी, लेकिन सुबह वह गायब मिली. काफी खोजबीन के बावजूद गाड़ी का कोई पता नहीं चल सका.

गाड़ी का विवरण

चोरी हुई स्कॉर्पियो का नंबर BR01JQ8619 है. यह क्लासिक S11 मॉडल है और वाहन पर बिहार सरकार एवं प्रशासन लिखा हुआ है. इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.

also read: NCC कैडेट्स बने सड़क सुरक्षा के प्रहरी, पटना में मिला प्रैक्टिकल ट्रेनिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >