पटना में युवक की बेरहमी से हत्या, आधी रात को बदमाशों ने घेरकर सीने में मारी गोली

Patna Crime News: पटना के दानापुर में बीती रात भोज खाकर लौट रहे बाइक सवार युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

Patna Crime News: पटना के दानापुर में बीती रात भोज खाकर लौट रहे बाइक सवार युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात मां व पुत्र भोज खाकर घर लौट रहे थे. इस दौरान स्कूटी सवार दो बदमाशों ने युवक को घेर कर छाती में गोली मार दी.

यह घटना दानापुर थाना के बीबीगंज भट्ठा रोड की बताई जा रही है. मृतक की पहचान बीबीगंज भट्ठा रोड निवासी रमेश राय के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है. मिली जानाकारी के अनुसार चंदन बीती रात अपनी मां देवमुनि देवी के साथ बाइक से भोज खाकर घर लौट रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.

गाली गलौज का विरोध करने पर मारी गोली

मृतक की मां ने बताया कि हमलोगों को अपराधियों ने गाड़ी से घेर लिया और चंदन से गाली गलौज करने लगे. हमलोगों ने विरोध किया तो मारपीट करने लगे और मोबाइल छीन लिए. उसके बाद मैं हल्ला मचाई तो मोहल्ले के मुकेश कुमार नामक युवक ने मेरे पुत्र चंदन को पीठ में एक गोली मार दी. उसके बाद पिस्तौल लहराते हुए स्कूटी सवार फरार हो गया.

मृतक की फाइल फोटो

Also Read: बिहार में पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, भाजपा नेता ने कहा- लोकतंत्र पर हमला

पुलिस ने क्या कहा?

घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस व एएसपी भानू प्रताप सिंह मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दिए. एएसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >