Bihar Road Project: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सारण जिले के बकरपुर-मानिकपुर सड़क पर रुक कर पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के प्रथम खंड का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान परियोजना के बारे में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि पटना से बेतिया को जोड़नेवाली इस ग्रीनफिल्ड परियोजना का काम तेजी से चल रहा है. इसके प्रथम खंड का निर्माण अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद पटना से बेतिया तीन घंटों में आसानी पहुंचा जा सकेगा.
पटना से बेतिया जाना होगा आसान
इस सड़क के निर्माण से पटना से बेतिया जाना आसान हो जायेगा और कम समय में लोग बेतिया पहुंच सकेंगे. इस ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट के पूरा होने से अन्य रूट पर दबाव कम होगा. यह प्रोजेक्ट वैशाली, सारण, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जिलों को सीधा पटना से जोड़ेगा. इससे उत्तर बिहार के आर्थिक विकास में और तेजी आयेगी.
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह एवं एनएचएआइ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सारण के 22 राजस्व ग्राम से गुजर रहा यह फोरलेन
पटना से बेतिया तक नये फोरलेन एनएच-139 डब्ल्यू के करीब 167 किमी के अलाइनमेंट में सोनपुर प्रखंड के बाकरपुर से मानिकपुर तक करीब 38.8 किमी लंबाई में सड़क का निर्माण किया जा रहा है. यह भारतमाला परियोजना के तहत है. सारण जिला के 22 राजस्व ग्राम में लगभग 99 हेक्टेयर भूमि का अर्जन किया गया है. इसमें कुल 1234 जमीन मालिक शामिल हैं. इन सभी का भुगतान हो रहा है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच तेजस्वी यादव का एक्शन, RJD छात्र इकाई भंग कर बनाया नया संगठन
नीतीश कुमार के दिल्ली जाते ही बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, अब तेजस्वी बनाम बीजेपी का मुकाबला?
