Passport Seva: अब पासपोर्ट में लगे होंगे चिप, स्कैन करते ही मिलेगी ये जानकारी… बड़ी तैयारी में बिहार पुलिस

Passport Seva: बिहार के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बिहार पुलिस की ओर से खास तैयारी कर ली गई है. इसके साथ ही पासपोर्ट में अब चिप लगा रहेगा, जिससे खास जानकारियां भी मिलेंगी.

Passport Seva: बिहार पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में दिख रही है. इस बीच पासपोर्ट बनाने से जुड़ी बड़ी तैयारी की गई है. दरअसल, पासपोर्ट बनवाने के लिए अब बिहार के लोगों को ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. दरअसल, पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन में मात्र 10 दिन ही लगेंगे. जिससे लोगों को काफी जल्दी पासपोर्ट उपलब्ध हो जायेंगे. इसके साथ ही पासपोर्ट को लेकर एक खास जानकारी यह भी सामने आई है कि, पासपोर्ट में एक चिप भी लगा होगा. जिससे तमाम तरह की जानकारियां मिलेंगी. इन तमाम मामलों को लेकर एडीजी (विशेष शाखा) सुनील कुमार की ओर से विशेष रूप से जानकारी दी गई है.

चिप से मिलेगी जानकारी

एडीजी (विशेष शाखा) सुनील कुमार की माने तो, पासपोर्ट में लगने वाले चिप में इमिग्रेशन से लेकर अन्य सभी जानकारी रहेगी. इस चिप को स्कैन करते ही सभी जानकारियां ली जा सकेंगी. इससे लोगों को काफी ज्यादा सहूलियत मिलेगी. बता दें कि, सबसे ज्यादा समय पासपोर्ट बनने में पुलिस वेरिफिकेशन में ही लगता था. बिहार पुलिस की ओर से इस काम को 12 दिनों में कर लिया जाता है. इस वजह से केंद्रीय विदेश मंत्रालय की तरफ से बिहार पुलिस को सर्टिफिकेट ऑफ रिकॉग्नाइजेशन से सम्मानित किया गया है. लेकिन, अब खबर है कि, पुलिस वेरिफिकेशन के काम को बिहार पुलिस की ओर से और भी जल्द ही पूरा कर लेने की तैयारी की जा रही है.

बिहार पुलिस ने तय किया लक्ष्य

पहले जो व्यवस्था थी, उसकी बात करें तो, सबसे पहले पुलिस वेरिफिकेशन में पूरे 30 दिन का समय लगता था. दरअसल, सारी प्रक्रिया फिजिकली होती थी, जिससे समय ज्यादा लगता था. लेकिन, उसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई गई. जिसके कारण सिर्फ 12 दिन में ही पुलिस वेरिफिकेशन का कार्य पूरा कर लिया जाता है. लेकिन, अब बिहार पुलिस और भी आगे निकलने की योजना बना रही है और मात्र 10 दिन में ही पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को खत्म करने की तैयारी है. बता दें कि, इसके लिए करीब 1,128 थानों को खास टैब दिया गया है. इतना ही नहीं, बिहार पुलिस की ओर से 10 दिन से भी कम दिनों में इस प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है.

Also Read: Bihar News: बेकाबू स्कार्पियो ने ली छात्र की जान, नाराज लोगों ने फूंक डाला वाहन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >