पारस एनडीए से हुए अलग कहा-सभी सीटों पर है तैयारी

रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने एनडीए गठबंधन से अलग होने की औपचारिक घोषणा की

संवाददाता,पटना

रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने एनडीए गठबंधन से अलग होने की औपचारिक घोषणा की. कहा कि एक नया बिहार बनायेंगे व सभी 243 विधानसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत करेंगे. जिस गठबंधन में पार्टी को उचित सामान मिलेगा, उसी से गठबंधन करेंगे. श्री पारस पार्टी और दलित सेना की ओर से बापू सभागार में डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती पर संकल्प महासम्मेलन के अवसर पर जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. पारस ने सरकार से मांग की है कि स्व.रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की सिफारिश करे. वहीं, सरकारी नौकरियों की तरह निजी क्षेत्र की नौकरियों में भी आरक्षण की व्यवस्था की जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >