पटना वीमेंस कॉलेज में फुटप्रिंट्स ऑफ क्रिएशन पर लोगो मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय फुटप्रिंट्स ऑफ क्रिएशन था.

संवाददाता,पटना

पटना वीमेंस कॉलेज में सीजन ऑफ क्रिएशन महीने के उपलक्ष्य में इको टास्क फोर्स ने सृष्टि इन्वायरमेंट क्लब के सहयोग से शनिवार को एक लोगो मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय फुटप्रिंट्स ऑफ क्रिएशन था. इसका उद्देश्य छात्राओं को धरती माता पर मानवता की ओर छोड़े गये पदचिह्नों के प्रति संवेदनशील बनाना था. इको टास्क फोर्स और सृष्टि इन्वायरमेंट क्लब के कुल 26 सदस्यों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया और पर्यावरण के प्रति अपनी चिंता और रचनात्मकता को नवीन लोगो डिजाइनों के माध्यम से प्रदर्शित किया. कार्यक्रम का मूल्यांकन एक प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल ने किया, जिसमें इको टास्क फोर्स के सचिव डॉ सुमित रंजन और जूलॉजी विभाग की सिस्टर लूवीना एसी शामिल थीं.

लोगो मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे:

पहला स्थान- दीपशिखा वर्मा, शिफा बदरुद्दीन (एमएससी. जूलॉजी)

दूसरा स्थान- आरुषि कश्यप, रितिका राज( बीए इंग्लिश कम्युनिकेशन और मीडिया)

तीसरा स्थान-पूजा कुमारी, स्वर्णिम कुमारी (बीए पॉलिटिकल साइंस) और साक्षी कुमारी, आराधना कुमारी (बीएससी जूलॉजी)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >