OPERATION SINDOOR के बाद भारत - नेपाल सीमा पर बढ़ायी गई चौकसी, बिहार में हाई अलर्ट

OPERATION SINDOOR के बाद बिहार के भी सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के विशेष निर्देश दिए गए हैं. वाल्मिकीनगर सीमा पर हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. आम नागरिकों को भी सतर्क रहने को कहा गया है.

OPERATION SINDOOR बिहार में संभावित आतंकी हमले के इनपुट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. बगहा के इंडो नेपाल-बॉर्डर वाल्मिकीनगर स्थित सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है. भारत और नेपाल के बीच आवाजाही करने वाले हर व्यक्ति की कड़ी जांच की जा रही है.

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ायी गई

भारत-नेपाल सीमा पर आने जाने वाले लोगों का सुरक्षाबलों की तरफ से सामानों की जांच भी विशेष मशीनों की मदद से की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि को समय रहते पकड़ा जा सके. इसके साथ ही एसएसबी के अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं. स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर निगरानी रखी जा रही है.

वाल्मिकीनगर सशस्त्र सीमा बल के हवाले

इधर, पुलिस मुख्यालय ने भी राज्य के सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है. विशेषकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के विशेष निर्देश दिए गए हैं. वाल्मिकीनगर सीमा पर हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. आम नागरिकों को भी सतर्क रहने को कहा गया है. भारतीय सेना ने मंगलवार की रात में पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान की 9 जगहों पर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. भारत की इस कार्रवाई में 90 आतंकियों के मारे जाने की सूचना है.

ये भी पढ़ें.. OPERATION SINDOOR: पहलगाम का भारत ने लिया बदला, पाकिस्तान के नौ आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >