6.5 लाख किसानों को बीज का ऑनलाइन आवंटन

पटना : कृषि विभाग ने 2019-20 में रबी फसल के दौरान अब तक छह लाख 48 हजार तीन सौ 15 किसानों को तीन लाख तीन हजार सात सौ दो क्विंटल गुणवत्ता वाला बीज उपलब्ध कराया है. कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने बताया कि कि इस वर्ष किसानों के घर पर भी बीज की होम […]

पटना : कृषि विभाग ने 2019-20 में रबी फसल के दौरान अब तक छह लाख 48 हजार तीन सौ 15 किसानों को तीन लाख तीन हजार सात सौ दो क्विंटल गुणवत्ता वाला बीज उपलब्ध कराया है. कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने बताया कि कि इस वर्ष किसानों के घर पर भी बीज की होम डिलिवरी व्यवस्था की शुरुआत बिहार राज्य बीज निगम के द्वारा की गयी है. इसके तहत इस रबी मौसम में बांका जिले में सफलतापूर्वक बीज की आपूर्ति की गयी है. गरमा मौसम से इस सुविधा को अन्य जिलों में विस्तारित किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि 2019-20 में पहली बार किसानों से बीज की मांग से लेकर बीज की आपूर्ति तक की ऑनलाइन व्यवस्था की शुरुआत की गयी है. इसके तहत किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज की ऑनलाइन मांग करते हैं. जिला कृषि पदाधिकारी बीज विक्रेता को ऑनलाइन बीज का आवंटन करते हैं. बिहार राज्य बीज निगम के द्वारा डिलिवरी आॅर्डर ऑनलाइन दिया जाता है व ओटीपी के माध्यम से किसानों को बीज की आपू्र्ति अनुदानित दर पर सुनिश्चित की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >