पटना वीमेंस कॉलेज में 1 जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, पहली बार लागू होगा पैंट-शर्ट यूनिफॉर्म

Patna Women’s College : कॉलेज के सभी विभागों की छात्राएं पैंट-शर्ट यूनिफॉर्म में नजर आएंगी. विशेष परिस्थितियों में छात्राओं को सूट पहनने की अनुमति होगी

पटना से अमृता सिंह की रिपोर्ट
Patna Women’s College : पटना वीमेंस कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 जुलाई से होने जा रही है. इस वर्ष विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में करीब आठ हजार छात्राओं ने नामांकन कराया है. नए सत्र के साथ कॉलेज प्रशासन कई महत्वपूर्ण बदलाव भी लागू करने जा रहा है.

इस बार पहली बार कॉलेज के सभी विभागों की छात्राएं पैंट-शर्ट यूनिफॉर्म में नजर आएंगी. कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस नई व्यवस्था से परिसर में एकरूपता, अनुशासन और छात्राओं के लिए अधिक सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित होगा.

दो-दो सेट यूनिफाॅर्म उपलब्ध कराए गए

नामांकन प्रक्रिया के दौरान कॉलेज परिसर में छात्राओं और उनके अभिभावकों की काफी भीड़ रही. नवप्रवेशी छात्राओं को कॉलेज की ओर से दो-दो सेट यूनिफॉर्म भी उपलब्ध कराए गए हैं. हालांकि, विशेष परिस्थितियों में छात्राओं को सूट पहनने की अनुमति होगी, लेकिन उसका रंग कॉलेज द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म के अनुरूप होना अनिवार्य होगा.

पांच जुलाई तक ओरिएंटेशन कक्षाओं का आयोजन

कॉलेज प्रशासन के अनुसार नियमित कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होंगी. वहीं, नवप्रवेशी छात्राओं को कॉलेज के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक माहौल से परिचित कराने के लिए 1 से 5 जुलाई तक परिचयात्मक (ओरिएंटेशन) कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान छात्राओं को कॉलेज के नियम, शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं और विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

इसे भी पढ़े. मुहर्रम को लेकर आज व कल पटना में बदला ट्रैफिक रूट, कारगिल चौक से पटना सिटी तक नहीं चलेंगे वाहन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >