पटना: बिक्रम की नगर अध्यक्ष ने की नए सीओ मयंक शेखर से मुलाकात, पदभार ग्रहण करने पर दी बधाई

पटना के बिक्रम में नए अंचल अधिकारी (सीओ) मयंक शेखर से नगर पंचायत अध्यक्ष मनीता कुमारी ने मुलाकात की। उन्होंने जमीन संबंधी लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण का अनुरोध किया। सीओ ने नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने का आश्वासन दिया।

Patna News: पटना के बिक्रम प्रखंड के नए अंचल अधिकारी (सीओ) मयंक शेखर द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद बिक्रम नगर पंचायत की अध्यक्ष मनीता कुमारी ने अपने वार्ड पार्षदों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ उनसे औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान नगर अध्यक्ष ने नए सीओ को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.

भूमि संबंधी मामलों का त्वरित निस्तारण करने का अनुरोध

मुलाकात और शिष्टाचार वार्ता के दौरान नगर अध्यक्ष मनीता कुमारी ने अंचल क्षेत्र के किसानों और आम जनता को जमीन से जुड़े कार्यों में आ रही व्यावहारिक परेशानियों पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने नए अंचल अधिकारी से विशेष अनुरोध किया कि दाखिल-खारिज और जमीन संबंधी अन्य लंबित मामलों का नियमानुसार जल्द से जल्द निपटारा किया जाए, ताकि आम लोगों और किसानों को अंचल कार्यालय के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें.

समय पर काम निपटाना और बेहतर सुविधा देना प्राथमिकता: सीओ

नगर अध्यक्ष और प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सीओ मयंक शेखर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि अंचल कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों और किसानों के कार्यों का समय पर पारदर्शी तरीके से निष्पादन करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा और कार्यालय में आने वाले लोगों को हर संभव बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास होगा.

मुलाकात के दौरान ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अभिनंदन सह मुलाकात कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अभिजीत कुमार उर्फ रिशु, संतोष कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष अभिषेक रंजन मोंटी, समाजसेवी अनिल कुमार, प्रियरंजन कुमार उर्फ छोटे जी सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे.

Also Read: पटना जंक्शन पर रैपिडो कार से शराब की खेप बरामद, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi prakash bikram

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >