पटना पीएमसीएच : नवजात बच्ची को सीढ़ी पर छोड़ गई मां, अब नर्स कर रहीं देखभाल

पटना के पीएमसीएच अस्पताल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी नवजात बच्ची को अस्पताल की सीढ़ियों पर लावारिस छोड़ दिया। 12 दिनों से अस्पताल की पांच नर्सें उस बच्ची की मां बनकर देखभाल कर रही हैं।

Patna News : नौ महीने तक बच्ची को गर्भ में रखने वाली मां ने जन्म के बाद उसे अपना आंचल तक नसीब नहीं होने दिया. जन्म के तुरंत बाद नवजात बच्ची को अस्पताल की सीढ़ी पर छोड़कर मां चली गई. कपड़े में लिपटी इस बच्ची के बारे में अस्पताल प्रशासन को तब जानकारी मिली, जब वह जोर-जोर से रोने लगी. इसके बाद बच्ची को शिशु रोग विभाग में भर्ती कराया गया.

पांच नर्साें की टीम कर रही देखभाल

पिछले 12 दिनों से पांच नर्सों की टीम मिलकर उसकी देखभाल कर रही है. इसमें अर्चना, रानी, बिंदु, पूनम और पूनीता नर्स शामिल हैं. ये सभी बच्ची को दूध पिलाने से लेकर उसकी हर जरूरत का पूरा ध्यान रख रही हैं. यह घटना पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) की है.

नए भवन के सीढ़ी के पास रोते मिली थी बच्ची

बीते तीन अगस्त को पीएमसीएच के नए भवन की सीढ़ी के पास नवजात बच्ची मिली थी. पीएमसीएच अधीक्षक डॉ.राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची महज 24 घंटे की थी. जानकारी मिलते ही उसे शिशु रोग विभाग में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के साथ-साथ नर्सों की टीम उसकी देखभाल कर रही है. अब 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बच्ची को लेने कोई नहीं आया है. इसकी सूचना पुलिस थाने को दे दी गई है. अब बच्ची को दत्तक ग्रहण केंद्र भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

इसे भी पढ़ें :  बिहार पंचायत चुनाव: मुखिया बनने के लिए क्या है योग्यता, जानें पूरा नियम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आनंद तिवारी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >