पूमरे में 2 लाख से अधिक यात्रियों ने रेलवन एप से छूट का लिया लाभ

रेलवे ने रेलवन मोबाइल ऐप के जरिये अनारक्षित टिकट बुकिंग पर तीन प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है.

पटना .

यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और डिजिटल टिकटिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे ने रेलवन मोबाइल ऐप के जरिये अनारक्षित टिकट बुकिंग पर तीन प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है. यह सुविधा 14 जनवरी से शुरू होकर 14 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी. यही वजह है कि पूर्व मध्य रेल के क्षेत्र में भी रेलवन ऐप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. आंकड़ों के अनुसार, बीते 14 जनवरी से रेलवन मोबाइल एप द्वारा पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से 02 लाख से भी ज्यादा यात्रियों ने टिकट बुक कर यात्रा की जिससे 20 लाख से ज्यादा का राजस्व पूर्व मध्य रेल को प्राप्त हुआ है. वहीं पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि आने वाले समय में इस तरह की डिजिटल सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सरल और सुविधाजनक रेल यात्रा का अनुभव मिल सके.

आर-वालेट को छोड़ कर सभी माध्यमों से लाभ

रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट को छोड़कर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों यूपीआइ, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिये अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को सीधे तीन प्रतिशत की छूट मिलेगी. वहीं, रेलवन ऐप के आर-वॉलेट से टिकट बुक करने पर पहले से ही तीन प्रतिशत कैशबैक बोनस की सुविधा उपलब्ध है. इस प्रकार डिजिटल भुगतान के विभिन्न विकल्पों के माध्यम से यात्रियों को दोहरी सुविधा का लाभ मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR PRABHAT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >