MLA Son Suicide: आज सुपुर्द ए खाक होगा विधायक शकील अहमद का बेटा अयान, बहन का किया जा रहा था इंतजार

MLA Son Suicide: कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद को आज दोपहर में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा. उनके जनाजे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य दलों के नेता शामिल होंगे. शकील अहमद के इकलौते बेटे के सुपुर्द ए खाक से पहले बहन का इंतजार हो किया जा रहा था. पढ़ें पूरी खबर…

MLA Son Suicide: बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के इकलौते बेटे अयान को आज यानी मंगलवार को मिट्टी दी जाएगी. आज दोपहर में एयरपोर्ट के पास स्थित शाह ए गद्दी कब्रिस्तान में उनको सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. शकील अहमद के विधानसभा क्षेत्र कदवा से बड़ी संख्या में लोग अयान को मिट्टी देने पहुंच सकते हैं. शकील अहमद के इकलौते बेटे के सुपुर्द ए खाक से पहले बहन का इंतजार हो किया जा रहा था. बता दें, अयान की बड़ी बहन जेनब खान इंग्लैंड में रहकर लॉ की पढ़ाई करती हैं. भाई की मौत की जानकारी मिलते ही वह इंग्लैंड से पटना के लिए रवाना हो गईं. आज सुबह जेनब पटना पहुंची हैं. 

जनाजे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे के जनाजे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ पार्टी के विधायक और सांसद शामिल हो सकते हैं. साथ ही अन्य दलों के नेता भी शामिल हो सकते हैं. बीते दिन यानी सोमवार को मौत की सूचना के बाद बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, जदयू एमएलसी नीरज कुमार सहित कई बड़े नेता शकील अहमद खान के घर पहुंचे थे. 

सरकारी आवास पर ही अयान ने की खुदकुशी

बता दें, अयान दिल्ली पब्लिक स्कूल में 12वीं में पढ़ता था. शकील अहमद सोमवार को अहमदाबाद में थे. बेटे की मौत की खबर सुनकर वे दोपहर करीब 1 बजे पटना लौटे. अयान का शव गर्दनीबाग स्थित सरकारी आवास पर ही फंदे से लटका मिला था. दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे के अंदर गई. मौके पर DGP विनय कुमार खुद पहुंचे थे. एफएसएल की टीम ने भी मौके से सैंपल इकट्ठा किए हैं. बता दें, अयान के माता-पिता शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं शकील अहमद

बीते 18 जनवरी को राहुल गांधी के पटना दौरे के दौरान विधायक शकील अहमद खान ने अपने बेटे अयान को राहुल गांधी से मिलाया था. अयान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक पेंटिंग भेंट की थी. बता दें, डॉ. शकील अहमद बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं. साथ ही कदवा से विधायक हैं. उनकी छवि साफ-सुथरे नेता वाली रही है. 2023 में उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान भी मिला है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: जिला एसएसपी को सम्मन जारी, कुत्तों द्वारा नवजात को नोंच-नोंचकर खाने का है मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >