पटना: मोलहीमपुर प्राथमिक विद्यालय में मिशन ग्रीन विलेज के तहत 200 पौधे बांटे, बच्चों ने संरक्षण का लिया संकल्प

पटना के मोलहीमपुर प्राथमिक विद्यालय में 'मिशन ग्रीन विलेज' के तहत 200 पौधे वितरित किए गए. बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया. यह अभियान गांवों को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.

Patna News : पटना जिले के बिहटा में पर्यावरण संरक्षण और गांवों को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से मिशन ग्रीन विलेज के तहत आईआईटी थाना क्षेत्र के मोलहीमपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. पर्यावरण प्रेमी सुमित कुमार और अमित कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के बीच करीब 200 पौधों का वितरण किया गया.

बच्चों को बांटे गए कई प्रजातियों के पौधे

कार्यक्रम में आम, जामुन, अमरूद, नीम, कटहल, महोगनी समेत कई फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के पौधे बच्चों को दिए गए. पौधे मिलने के बाद बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. बच्चों ने अपने घर और आसपास पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया.

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना उद्देश्य

अभियान के प्रणेता सुमित कुमार और अमित कुमार ने कहा कि मिशन ग्रीन विलेज का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना है. पेड़-पौधे वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ भूजल स्तर को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

उन्होंने बताया कि यह अभियान कई वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है. प्रत्येक वर्ष 30 जून से बारिश के मौसम तक करीब तीन महीने लोगों को नि:शुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाते हैं.

बच्चों को पौधों की जिम्मेदारी लेने की अपील

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनीत कुमार ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना समय की जरूरत है. शिक्षिका तनु शर्मा और कुमारी पुष्पा ने भी बच्चों को संबोधित किया. उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी लेने की अपील की.

मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र और अभियान से जुड़े सदस्य मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हाथों में पौधे लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोनु कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >