पटना: रॉन्ग नंबर से शुरू हुआ प्रेम प्रसंग, मनेर की नाबालिग लुधियाना से बरामद, जांच जारी

एक रॉन्ग नंबर कॉल ने दो अजनबियों को करीब ला दिया, जिसके परिणामस्वरूप एक नाबालिग लड़की घर से भाग गई. तीन महीने बाद, पुलिस ने उसे लुधियाना से सकुशल बरामद कर लिया है.

Patna News : पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग रॉन्ग नंबर से हुई बातचीत के बाद उत्तर प्रदेश के एक युवक के संपर्क में आ गई. दोनों के बीच बातचीत बढ़ने पर प्रेम-प्रसंग हो गया और लड़की तीन माह पहले घर छोड़कर पंजाब के लुधियाना चली गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे बरामद कर लिया है, जबकि युवक अभी फरार है.

एक साल पहले यूपी के समीर से हुआ था संपर्क

पुलिस के अनुसार, मनेर के एक गांव की रहने वाली नाबालिग का करीब एक वर्ष पहले मोबाइल पर रॉन्ग नंबर के जरिए उत्तर प्रदेश के कल्याणपुर तुलसीपुर निवासी मोहम्मद समीर से संपर्क हुआ था. बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई. इसके बाद लड़की घर छोड़कर लुधियाना पहुंच गई, जहां युवक एक निजी कंपनी में काम करता है.

नाबालिग के लापता होने पर दर्ज करायी थी शिकायत

लड़की के लापता होने पर परिजनों ने मनेर थाना में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआई अफसर अली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के लुधियाना से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया.

प्रेमी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

पुलिस ने लड़की को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं आरोपी युवक मोहम्मद समीर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : आज से काम पर लौटे EO, 31 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी

पटना एयरपोर्ट पर नया नियम लागू, निजी गाड़ियों को पिक एंड ड्रॉप के लिए मिलेंगे 9 मिनट, ज्यादा रुके तो कटेगा चालान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suaib khan maner

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >