बिहार में शराब माफिया के सक्रिय होने का भांडाफोड़, शराब तस्करी की व्यवस्था देख पुलिसकर्मी भी रह गए दंग

Bihar News: बिहार में शराब माफिया के सक्रिय है. विशेष टीम ने सारण जिले के मेकर थाना क्षेत्र में एक 10 चक्का हाइवा ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. यह शराब बिहार में खपाने के लिए बाहर के राज्यों से लाई गयी थी.

अनुज शर्मा/ Liquor Ban: पटना. मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की विशेष टीम ने शनिवार को बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी शराब माफिया के सक्रिय होने का भांडा फोड़ दिया. विशेष टीम ने सारण जिले के मेकर थाना क्षेत्र में एक 10 चक्का हाइवा ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. यह शराब बिहार में खपाने के इरादे से बाहर के राज्य से लाई जा रही थी.

10 चक्का हाइवा ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

सूत्रों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर बिहार पुलिस की मद्यनिषेध इकाई ने योजना बनाकर मेकर थाना पुलिस के सहयोग से त्वरित कार्रवाई की. पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर संदिग्ध हाइवा वाहन को रोका, जिसकी जब तलाशी ली गई तो गाड़ी के अंदर छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब पाई गई. गाड़ी के भीतर चालाकी से बनाई गई शराब तस्करी की व्यवस्था देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए.

शराब माफिया गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

पुलिस टीम ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि यह नेटवर्क बाहरी राज्य के संगठित शराब माफिया गिरोह से जुड़ा हुआ है, जो बड़े पैमाने पर शराब की आपूर्ति बिहार में कर रहा था. मद्यनिषेध विभाग ने शराब सहित ट्रक को जब्त कर लिया है. इस संबंध में मेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर और जिला पुलिस को अनुसंधान के निर्देश दिए हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर इस तस्करी से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

Also Read: Liquor Ban: बांका में शराब के साथ राजस्थान और पंजाब के तस्कर गिरफ्तार, 12 लाख रुपए बताई जा रही अनुमानित कीमत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >