हिंद स्वराज का वर्तमान संदर्भ विषय पर व्याख्यान का आज होगा आयोजन

बापू टावर की ओर से बुधवार यानि 26 नवंबर को हिंद स्वराज का वर्तमान संदर्भ विषय पर व्याख्यान का आयोजन बापू टावर सभागार में किया जायेगा

संवाददाता,पटना बापू टावर की ओर से बुधवार यानि 26 नवंबर को हिंद स्वराज का वर्तमान संदर्भ विषय पर व्याख्यान का आयोजन बापू टावर सभागार में किया जायेगा. व्याख्यान के मुख्य वक्ता दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ सुमित कुमार पाठक होंगे. इसमें स्कूली बच्चों के साथ ही शहर के कई जाने-माने बुद्धिजीवी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में पाठक की ओर से आमंत्रित छात्रों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया जायेगा. बापू टावर में इस तरह के व्याख्यान से छात्रों को महात्मा गांधी के कार्यों व उनके सिद्धांतों के बारे में जानने के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे. इस व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र पाठक पूर्व निदेशक, बाबू जगजीवन राम संसदीय शोध अध्ययन संस्थान की ओर से की जायेगी, जबकि मुख्य अतिथि भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Juhi smita

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >