वासहीन गरीबों को उपलब्ध करायी जायेगी जमीन

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के सभी वासहीन परिवारों को रहने के लिए गृह स्थल पर्चा उपलब्ध करायेगा.

संवाददाता,पटना राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के सभी वासहीन परिवारों को रहने के लिए गृह स्थल पर्चा उपलब्ध करायेगा. इसको लेकर सोमवार (14 अप्रैल) से मई के अंत तक चलने वाले डा अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शिविरों का आयोजन कर गृह स्थल का पर्चा दिया जायेगा. इस संबंध में विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी जिला समाहर्त्ताओं को पत्र भेजा है. इसमें कहा गया है कि बिहार महादलित विकास मिशन के द्वारा विशेष विकास शिविर के आयोजन किया जाना है. इस शिविर का नाम डा अंबेडकर समग्र सेवा अभियान दिया गया है. यह 14 अप्रैल से प्रारंभ होकर मई माह के अंत तक चलेगा. डाॅ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के दौरान राज्य के सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में प्रत्येक सप्ताह के दो दिन बुधवार एवं शनिवार को रोस्टर के अनुसार शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसका उद्देश्य उस टोलों में रहने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सभी परिवारों को समग्र रूप से आच्छादित करना है. इस शिविर में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित दो सेवायें महत्वपूर्ण हैं. पहली सेवा वैसे सभी व्यक्त्तियों को गृहस्थल का पर्चा उपलब्ध कराना है जिनके पास अपने वास की जमीन नहीं है. दूसरी सेवा के तहत सरकार के किसी अभियान के तहत परिवार को पूर्व में अगर वास की जमीन प्राप्त हुई है और उस पर्चा के पर्चाधारी के जीवित नहीं रहने की स्थिति में उनके वंशजों के नाम दाखिल खारिज करना है. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान शुरू : संजय सरावगी राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने बताया कि बाबासाहेब डा भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर सरकार द्वारा 14 अप्रैल से राज्य में डा अंबेडकर समग्र सेवा अभियान चलाया जा रहा है. विभाग विशेष अभियान के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आवास विहीन सभी परिवारों को वास की जमीन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. लक्ष्य है कि अभियान की समाप्ति तक सभी के पास अपने वास की जमीन उपलब्ध हो. इस संबंध में जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >