जमीन के बदले नौकरी मामले में Tejashwi Yadav ने कहा: इस केस में दम नहीं, हमारी जीत तय है...

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार समेत सभी 9 आरोपियों को जमानत मिल गई है. बता दें कि दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से सभी को 1-1 लाख के निजी मुचलके पर बेल मिली है. कोर्ट से बाहर निकलने के बाद तेजस्वी ने विपक्ष पर निशाना साधा है.

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार समेत सभी 9 आरोपियों को जमानत मिल गई है. बता दें कि दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से सभी को 1-1 लाख के निजी मुचलके पर बेल मिली है. कोर्ट ने सभी को पासपोर्ट सरेंडर करने के निर्देश दिया है. इस केस में अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी.

इस केस में आज लालू परिवार की दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई थी. सुनवाई के लिए कोर्ट में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव (Tejpratap Yadav) और मीसा भारती पहुंचे थे. बता दें कि पहली बार इस मामले में कोर्ट की तरफ से लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को समन किया गया था.

तेजस्वी यादव ने कहा- ये लोग बार-बार राजनीतिक साजिश करते रहते हैं

कोर्ट के फैसले के बाद विपक्ष पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, ये लोग बार-बार राजनीतिक साजिश करते रहते हैं. केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. इस केस में कोई दम नहीं है. हमलोगों की जीत तय है. कोर्ट में पेशी के लिए लालू प्रसाद यादव अपनी बेटी मीसा और रोहिणी के साथ रविवार को पटना से दिल्ली पहुंचे थे. तेजप्रताप पहले से ही दिल्ली में मौजूद थे. तेजस्वी दुबई से रविवार देर रात तक दिल्ली पहुंचे थे.

कोर्ट में पेशी के बाद मीडिया से मुखातिब हुए तेजस्वी यादव

Also Read: लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद सहित अन्य को मिली जमानत, 1-1 लाख के मुचलके पर मिली बेल

लालू ने दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से कहा- मोदी की हार तय

दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा चुनाव में नरेंद्र मोदी और भाजपा की हार तय है. वहीं, सांसद मीसा भारती ने कहा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >