Lalu Yadav: 'लालू यूनिवर्सिटी से निकले हैं मांझी', राजद ने मोदी के मंत्री को दिया साथ आने का ऑफर

Lalu Yadav: लालू यादव की पार्टी ने हम पार्टी प्रमुख को साथ आने का ऑफर दिया है. राजद प्रवक्ता ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री लालू यादव के यूनिवर्सिटी से ही निकलें हैं. उन्हें बीजेपी का साथ छोड़ देना चाहिए.

Lalu Yadav: जीतनराम मांझी ने कुछ दिन पहले कहा था कि हमारी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी बिहार चीफ ने कहा था कि ये तय हो गई है कि एनडीए में शामिल दल कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और इसमें कोई परिवर्तन नहीं होने वाला है. अब इसी कड़ी में आरजेडी नेता और पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “जीतन राम मांझी एक अनुभवी नेता हैं. उन्हें भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र पता होना चाहिए.”

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

राजद प्रवक्ता ने आगे कहा, “मांझी जिस समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं वह उन्हें कभी माफ नहीं करेगा. अपने केंद्रीय मंत्री बनने के लिए अपमान सह रहे हैं. आपकी हैसियत और औकात बीजेपी ने बता दी. अब आप रो रहे हैं. आप कुर्सी को लात मारिए और जो लड़ाई तेजस्वी यादव दलित शोषित वंचित के लिए लड़ रहे हैं उसमें भाग लीजिए. लालू यूनिवर्सिटी से ही जीतन राम मांझी निकले हैं. जीतन राम मांझी को तय करना है कि आगे क्या करेंगे. बीजेपी ने अपने सहयोगियों को ही तोड़ा और ठगा है. मांझी क्यों चक्कर में पड़े हुए हैं उनकी पार्टी को बीजेपी तोड़ देगी.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जदयू प्रवक्ता क्या बोले

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने जीतन राम मांझी और एनडीए के बीच मचे घमासान पर कहा कि ‘हम’ पार्टी की अनदेखी को लेकर उठ रहे सवाल बेबुनियाद हैं. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को सही मायने में सम्मान दिया है. रही बात दूसरे राज्यों में सीटों के बंटवारे को लेकर, तो मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इस पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देना मेरे क्षेत्राधिकार में नहीं आता है. लेकिन जहां तक जीतनराम मांझी का सवाल है, तो हमने उन्हें पहले भी सरकार में सम्मान दिया था, अभी भी सम्मान दिया है और तीसरा सबसे महत्वपूर्ण तथ्य है कि अभी भी एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन खुले मैदान में हो रहा है. इस सम्मेलन में हम पार्टी के कार्यकर्ता और नेता सभी भाग ले रहे हैं और यह हुंकार भी भर रहे हैं कि 2025 में फिर से नीतीश आएंगे.”

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: PM मोदी और CM नीतीश ने मांझी को दिया सर्वाधिक सम्मान, JDU ने ‘हम’ के आरोपों को बताया बेबुनियाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >