लालू , राबड़ी, तेजस्वी ने किया देश का अपमान

जदयू प्रवक्ताओं ने शुक्रवार को फेसबुक लाइव के दौरान तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कुछ सवाल पूछा है.

जदयू का आरोप संवाददाता, पटना

जदयू प्रवक्ताओं ने शुक्रवार को फेसबुक लाइव के दौरान तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कुछ सवाल पूछा है. उन्होंने पूछा है कि क्या 15 अगस्त, 1997 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराकर देश का अपमान नहीं किया? क्या यह सही नहीं है कि 26 जनवरी, 2002 को गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रगान के दौरान वीआइपी दीर्घा में बैठे लालू प्रसाद और राबड़ी देवी सम्मान में खड़े तक नहीं हुए ? क्या यह सही नहीं है कि 22 अक्तूबर, 2020 को बिहार चुनाव के दौरान जहानाबाद में तेजस्वी यादव मंच के बजाय तिरंगे के रंग में रंगे झंडा फहराने वाले पोस्ट पर चढ़ गये ? तेजस्वी से ये सवाल पूछने वालों में जदयू के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम व जितेंद्र कुमार सहित मीडिया पैनलिस्ट महेश दास शामिल हैं. जदयू प्रवक्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार की स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में ऐतिहासिक फैसलों की चर्चा की. कहा कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की पहचान एवं सम्मान के लिए नीतीश सरकार ने बिहार के सभी स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को विशेष पहचान पत्र निर्गत किया, ताकि वे सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >