मजदूरों के लिए जून में स्वीट्जरलैंड बना कैमूर, मनरेगा के साइट पर अपलोड तस्वीरों ने चौंकाया, जानिए पूरा माजरा…

Kaimur News: खबर कैमूर जिले से है. जहां, मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों की तस्वीर साइट पर अपलोड होने के बाद मामला बढ़ गया. दरअसल, साइट पर अपलोड तस्वीरों ने मनरेगा योजना में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ कर दिया.

Kaimur News: कैमूर जिले का पर्वतीय वन क्षेत्र वाला अधौरा प्रखंड मनरेगा मजदूरों के लिए राज्य का स्वीट्जरलैंड बन गया है. यहां जून के दूसरे सप्ताह में पारा 42 डिग्री के पार रहा, लेकिन उस समय अधौरा के मनरेगा मजदूरों को हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड सता रही थी. जहां बांध का निर्माण करने वाले अधिकतर मजदूर ऊनी चादर ओढ़ने के साथ गर्म कपड़े भी पहने रहे. जबकि, हकीकत यह है कि जून में सुबह से ही आग उगलती सूर्य की किरणें चट्टानों को इस तरह गरम कर देती है कि, आधी रात के बाद ही लोग कुछ घंटों के लिए राहत की सांस ले पाते हैं. ऐसे समय में भी यहां के मजदूरों को ठंड का लगना अपने आप में एक अबूझ पहेली है, जिसका जवाब मनरेगा के अधिकारी और कर्मी ही जानते हैं.

साइट पर अपलोड तस्वीरों ने चौंकाया

हालांकि, भीषण गर्मी में कड़ाके की सर्दी मनरेगा मजदूरों को लगती है. ऐसा प्रभात खबर नहीं कहता है बल्कि मनरेगा की साइट पर जून 2025 में अपलोड की गई मजदूरों की वह तस्वीर खुद ही कह रही है. जिसमें महिला और पुरुष मजदूर ऊनी चादर ओढ़े हुए नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों ने भी फर्जीवाड़े को उजागर कर दिया. मामला उक्त प्रखंड के ग्राम अधौरा के मौजा में रामलाल अगरियां की खेत के बगल में बांध निर्माण का कार्य करते मजदूरों का है, जिसकी योजना संख्या 0549001/ डब्ल्यूसी/ 20683870 है. उक्त योजना में तीन मास्टर रोल जारी किया गया है, जिसमें 22 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कर 242 दिन कार्य दिखाया गया है. प्रति मजदूर 250 रुपये प्रति दिन की दर से सभी मजदूरों को 60,500 रुपये मजदूरी की राशि का भुगतान किया गया है. सबसे खास बात तो यह है कि तीनों मास्टर रोल में मजदूरों का नाम अलग-अलग है, लेकिन सभी मास्टर रोल पर एक ही मजदूरों का फोटो साइट पर अपलोड किया गया है.

मास्टर रोल – 1417

योजना को लेकर जारी प्रथम मास्टर रोल संख्या 1417 को देखें, तो इसमें 10 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की गई है. प्रत्येक व्यक्ति की 11 दिनों की उपस्थिति दर्ज करने के साथ प्रतिदिन 250 रुपये प्रति मजदूर की दर से अनुसूचित जाति के मजदूरों को 5500, अनुसूचित जनजाति के मजदूरों को 11000 और सामान्य वर्ग के मजदूरों को 11000 रुपये. इस तरह उक्त मास्टर रोल में कुल 10 मजदूरों को 27500 रुपये मजदूरी का भुगतान किया गया है. ये वही मजदूर हैं, जिनको जून की तपती धूप और गर्मी में भी कड़ाके की ठंडी लग रही है और गर्म कपड़े और ऊनी चादर ओढ़कर बांध निर्माण का कार्य किया है. बांध निर्माण का काम करने वाले मजदूरों में नीरज कुमार, अरुण शर्मा, सुजीत कुमार कश्यप, रमेश कुमार, शिवम कुमार, जमुनी देवी, उत्तम कुमार, भीम यादव, काजल कुमारी, लवली देवी का नाम शामिल हैं.

मास्टर रोल – 1418

वहीं, योजना में जारी किये गये दूसरे मास्टर रोल 1418 को देखें, तो इसमें कुल नौ मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की गई है. इन मजदूरों में प्रभावती देवी, दिल मोहम्मद मियां, जकमुनिया देवी, राम सूरत सिंह, जुमराती मियां, अधम अली, संजय कुमार सिंह, मनीषा कुमारी और आशा कुमारी का नाम शामिल है. इन सभी मजदूरों ने 11-11 दिन तक बांध निर्माण कार्य जून महीने में ऊनी चादर ओढ़कर और गर्म कपड़े पहनकर किया है. प्रतिदिन प्रति मजदूर 250 रुपये की दर से सभी सामान्य वर्ग के मजदूरों को 24750 रुपये मजदूरी का भुगतान किया गया है.

मास्टर रोल – 1419

इधर, योजना के आखिरी और तीसरे मास्टर रोल संख्या 1419 में सिर्फ तीन व्यक्तियों की उपस्थिति दर्ज की गई है. इसमें बसंत सिंह, लीलावती देवी और उदल कुमार का नाम अंकित किया गया है. तीनों व्यक्तियों की ओर से 33 दिन बांध निर्माण का कार्य किया गया है. इसके एवज में मजदूरों को 8250 रुपये भुगतान किया गया है. इस तरह तीनों मास्टर रोल में अंकित 22 मजदूरों द्वारा 242 दिनों तक बांध निर्माण कार्य किया गया है. इसके एवज में 60,500 रुपये का भुगतान भी विभाग द्वारा किया गया है.

Also Read: Bihar Bhumi survey: इस जिले में लगान नहीं देने वाले रैयतों की बढ़ने वाली है परेशानी, राजस्व विभाग का बड़ा एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >