मरीन ड्राइव की और बढ़ेगी खूबसूरती, लगेंगी मॉडर्न दुकानें, इतने करोड़ होंगे खर्च

JP Ganga Path: पटना के जेपी गंगा पथ का नजारा और भी खूबसूरत होने वाला है. यहां दो आकार की मॉडर्न दुकानें लगाई जायेंगी. जेपी गंगा पथ पर लगभग 50 प्रीफैब दुकानों का निर्माण किया जाएगा. अगले दो महीने के अंदर दुकानें तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है.

JP Ganga Path: पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) की खूबसूरती और बढ़ने वाली है. मरीन ड्राइव के किनारे मॉडर्न डिजाइन की प्रीफैब्रिकेटेड (प्रीफैब) दुकानें नजर आयेंगी. नई परियोजना के तहत 50 दुकानों का निर्माण किया जाएगा. दुकानों के लिए तैयार किए गए चार प्रस्तावित डिजाइनों में से दो डिजाइनों का चयन किया गया है.

पीएससीएल के प्रबंध निदेशक यशपाल मीणा ने बताया कि एजेंसी चयन की प्रक्रिया अंतिम फेज में है और जल्द ही काम को लेकर आदेश जारी किया जाएगा. नई दुकानों को दो महीने के अंदर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. इसे मॉडर्न तकनीक से तैयार किया जाएगा ताकि गंगा पथ पर सुव्यवस्थित और सुंदर व्यावसायिक क्षेत्र विकसित हो सके.

दुकानों के रख-रखाव की किसकी होगी जिम्मेदारी?

तीन साल तक नई दुकानों के रख-रखाव की जिम्मेदारी एजेंसी की होगी. नई दुकानों को तैयार करने में करीब 7.18 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इससे पहले गंगा पथ पर करीब 15.45 करोड़ रुपए से 500 दुकानें वेंडिंग जोन विकसित करने के लिए तैयारी की जा रही थी. लेकिन, गंगा का नजारा खराब होने को लेकर बदलाव किया गया था.

जेपी गंगा पथ से हटाई गई प्री-फैब्रिकेटेड दुकानें अब जीविका को सौंप दी जायेंगी. इन दुकानों का उपयोग ग्रामीण महिलाओं के लिए किया जाएगा. जीविका ने जनवरी 2026 में स्मार्ट सिटी को करीब 200 प्री-फैब्रिकेटेड दुकानों को उन्हें देने की मांग की थी.

कैसी होंगी नई दुकानें?

परियोजना के मुताबिक कुल 50 प्रीफैब दुकानें बनाई जायेंगी. इनमें से 45 दुकानें 16 फुट लंबी, 10 फुट चौड़ी और 9 फुट ऊंची होगी. इसके अलावा पांच दुकानें 20 फुट लंबी, 10 फुट चौड़ी और 9 फुट ऊंची बनाई जायेंगी. सभी दुकानों का डिजाइन एक समान मॉडर्न लुक में होगा, ताकि पूरा इलाका व्यवस्थित और आकर्षक दिखाई दे. प्रीफेब्रिकेटेड तकनीक से बनने के कारण दुकानों को कम समय में तैयार कर स्थापित किया जा सकेगा.

इस तरह से लगाई जायेंगी दुकानें

जेपी गंगा पथ पर दुकानों को 10-10 के पांच समूहों में लगाया जाएगा. हर समूह में 16 फुट आकार की नौ दुकानें और 20 फुट आकार की एक दुकान होगी. इस तरह का लेआउट रखने से जगह का बेहतर उपयोग होगा और देखने में भी इलाका संतुलित लगेगा. दुकानों में बिजली, ड्रेनेज, प्लंबिंग, एलईडी लाइटिंग, ऊर्जा बचत वाले उपकरण और ब्रांडिंग की सुविधा रहेगी, सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा.

Also Read: बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >