नामांकन के बाद गिरफ्तार JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से राहत, 2009 के मामले में मिली जमानत

Veena Manvi Bail: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जनशक्ति जनता दल (JJD) की प्रत्याशी हैं वीणा मानवी. शपथपत्र में पार्टी का नाम दर्ज, पुराने वारंट पर गिरफ्तारी के बाद अदालत ने दी जमानत.

Veena Manvi Bail: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी को अदालत से बड़ी राहत मिली है. वर्ष 2009 के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी.

नामांकन के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, वीणा मानवी ने सोमवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्ष 2009 के कांड संख्या 837/2009 में जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कोर्ट ने सुनवाई के बाद दी जमानत

गिरफ्तारी के बाद उन्हें संबंधित अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें जमानत दे दी. इसके बाद उन्हें राहत मिल गई.

शपथपत्र में JJD उम्मीदवार होने का उल्लेख

नामांकन के दौरान दाखिल शपथपत्र (एफिडेविट) के अनुसार, वीणा मानवी ने स्वयं को जनशक्ति जनता दल (Jan Shakti Janta Dal) की उम्मीदवार बताया है. उनका निर्वाचन क्षेत्र 182-बांकीपुर विधानसभा दर्ज है.

राजनीति में सक्रिय हैं वीणा मानवी

वीणा मानवी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं. इस बार वह जनशक्ति जनता दल (JJD) के टिकट पर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ रही हैं. नामांकन के साथ उन्होंने चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की है. गिरफ्तारी और उसके बाद मिली जमानत के कारण उनका नाम चुनावी चर्चा के केंद्र में आ गया है.

इसे भी पढ़ें: तो इस वजह से वीणा मानवी को गिरफ्तार किया गया, 3 केस हैं दर्ज, हलफनामे में खुलासा

पुराने मामले में जारी था वारंट

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2009 के कांड संख्या 837/2009 में अदालत से जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई की गई थी. गिरफ्तारी के बाद न्यायालय ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी.

बांकीपुर उपचुनाव में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

नामांकन के तुरंत बाद गिरफ्तारी और फिर अदालत से जमानत मिलने की घटना ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि जमानत मिलने के बाद वीणा मानवी किस तरह चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाती हैं.

इसे भी पढ़ें: अनंत सिंह और गुंजन सिंह गोपालगंज कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, मिली स्थायी जमानत, जानें पूरा केस



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >