'नीतीश जी, अगले 24 घंटे में आप सीएम पद छोड़ देंगे', जीतन मांझी बोले- बिहार आपके बिना अधूरा है

Nitish Kumar: बिहार में नई सरकार गठन को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है. 14 अप्रैल को नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे. इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक होगी और बिहार के नए सीएम का ऐलान होगा. इसी बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को लेकर एक भावुक पोस्ट किया है.

Nitish Kumar: लगभग 20 साल बिहार की सत्ता संभालने के बाद नीतीश कुमार कल यानी 14 अप्रैल को सीएम पद छोड़ देंगे. इसके बाद बिहार को नया सीएम मिलेगा. इसे लेकर जदयू और बीजेपी में बैठकों का दौर जारी है. सम्राट चौधरी के रूप में बिहार को नया सीएम मिल सकता है. सीएम पद की रेस में उनका नाम सबसे आगे चल रहा है. इन घटनाक्रमों के बीच बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को लेकर एक पोस्ट किया है.

मांझी ने पोस्ट में क्या लिखा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मांझी ने लिखा, “नीतीश जी,अगले चौबीस घंटे में आप बिहार के मुख्यमंत्री पद को छोड़ देंगें. सबको पता है कि आपका यह ख्वाब था कि आप देश के चारों सदनों के सदस्य रहें पर आपके इस ख्वाब ने करोड़ों दिलों को रूला दिया है. नीतीश जी बिहार ने कई मुख्यमंत्रियों को आते-जाते देखा है पर शायद ये पहला मौका है जब आपको मुख्यमंत्री पद की छोड़ने की बातों सुनकर ही करोड़ों लोगों के आंखों में आंसू भर आएं हैं. भले ही मुख्यमंत्री पद को छोड़ने का फ़ैसला आपका अपना फैसला है जिसपर कोई सवाल नहीं खड़ा कर सकता पर बिहार आज गमजदा है. हर बिहारी कह रहा है, वी विल मिस यू नीतीश जी, आप महामानव हैं, बिहार आपके बिना अधूरा है.”

कल होगी नाम की घोषणा

बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान अब जल्द होने वाला है. बीजेपी हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस प्रक्रिया का पर्यवेक्षक बनाया है. शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंचकर बीजेपी विधायक दल की बैठक करवाएंगे, जहां नए नेता के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. चर्चा है कि इस पद के लिए सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है और उन्हीं पर मुहर लग सकती है.

बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद एनडीए के सभी विधायकों की संयुक्त बैठक होगी. इसमें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी. माना जा रहा है कि इसी बैठक में सम्राट चौधरी को बिहार का नया नेता चुन लिया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सीएम ने कल बुलाई बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक बुलाई है. संभावना है कि इस बैठक के बाद वह उसी दिन राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे. इसके अगले दिन यानी 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.

पटना में शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं. राजधानी में प्रशासनिक स्तर पर लगातार बैठकें चल रही हैं. सोमवार को पटना के डीएम, एसएसपी और कमिश्नर ने राज्यपाल के सचिव से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि यह बैठक समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए हुई. मंगलवार सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद सूचना भवन में प्रेस ब्रीफिंग भी रखी गई है. यहां पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक जानकारी दी जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच तेजस्वी यादव का एक्शन, RJD छात्र इकाई भंग कर बनाया नया संगठन

नीतीश कुमार के दिल्ली जाते ही बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, अब तेजस्वी बनाम बीजेपी का मुकाबला?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >