संवाददाता, पटना
जेइइ मेन पहले सत्र की परीक्षा जारी है. दूसरे दिन की परीक्षा गुरुवार को हुई. परीक्षार्थियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरे दिन सुबह की पाली में मध्यम से कठिन स्तरीय प्रश्न रहे. केमिस्ट्री पिछले पेपर की तुलना में कठिन रहा, जिसके जवाब देने में स्टूडेंट्स को समय ज्यादा लगा.केमिस्ट्री : 12वीं कक्षा के सिलेबस से 72 प्रतिशत प्रश्न पूछे गये
सुबह की पाली में केमिस्ट्री का पेपर हमेशा की अपेक्षा कठिन रहा. इनऑर्गेनिक व ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के प्रश्नों ने स्टूडेंट्स को उलझाये रखा. फिजिकल केमिस्ट्री के पेपर का कैलकुलेशन भी कठिन रहा. पहली पाली में इनऑर्गेनिक से 28 प्रतिशत व ऑर्गेनिक व फिजिकल केमिस्ट्री से 36-36 प्रतिशत प्रश्न कवर किये गये थे. पेपर में 11वीं कक्षा के सिलेबस से 28 प्रतिशत व 12वीं कक्षा के सिलेबस से 72 प्रतिशत प्रश्न पूछे गये.फिजिक्स में 12वीं से 56 प्रतिशत पूछे गये प्रश्न
सुबह की पाली में फिजिक्स का पेपर मोडरेट था. विद्यार्थियों ने आसानी से सॉल्व किया. इलेक्ट्रोडायनेमिक्स, मेकैनिक्स, मॉडर्न वेव, मैग्नेटिज्म, ज्योमेट्री ऑप्टिक्स व हीट एंड थर्मोडायनेमिक्स से पूछे गये. पेपर में 11वीं कक्षा के सिलेबस से 44 प्रतिशत व 12वीं कक्षा के सिलेबस से 56 प्रतिशत प्रश्न पूछे गये.मैथ : अलजेब्रा व कैलकुलस से 32-32 प्रतिशत प्रश्न पूछे गये:
सुबह की पाली में मैथ्स का पेपर मध्यम स्तरीय व लेंदी था. अलजेब्रा व कैलकुलस से 32-32 प्रतिशत और शेष प्रश्न वेक्टर थ्रीडी, ट्रिग्नोमेट्री और को-ऑर्डिनेट ज्योमेट्री से पूछे गये
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
