जदयू 13 अप्रैल को मनायेगा आंबेडकर जयंती

जदयू 13 अप्रैल को बापू सभागार में आंबेडकर जयंती का आयोजन करेगा. साथ ही 14 अप्रैल को जदयू के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर जयंती समारोह को दीपावली के रूप में मनायेंगे.

संवाददाता, पटना जदयू 13 अप्रैल को बापू सभागार में आंबेडकर जयंती का आयोजन करेगा. साथ ही 14 अप्रैल को जदयू के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर जयंती समारोह को दीपावली के रूप में मनायेंगे. इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बुधवार को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान विस्तृत जानकारी दी. जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि 13 अप्रैल को बापू सभागार में आयोजित जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, वरिष्ठ नेतागण सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता शामिल होंगे. जयंती को दीपावली के रूप में मनायेंगे कार्यकर्ता : अशोक ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि डाॅ भीमराव आंबेडकर ने अपने विचारों और संघर्षों के माध्यम से शोषित और वंचित समाज के जीवन में उजाला लाया. इसी भावना को दर्शाने के लिए 14 अप्रैल को जदयू के सभी कार्यकर्ता अपने घरों में दीप जलाकर उनकी जयंती को दीपावली के रूप में मनायेंगे. कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समाज को सशक्त बनाने का अभूतपूर्व काम किया है. मौके पर अश्वमेध देवी और वासुदेव कुशवाहा मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >