मीडिया के सभी प्लेटफाॅर्म पर नये तेवर में दिखेगा जदयू : उमेश

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि मीडिया के सभी प्लेटफाॅर्म पर जदयू नये तेवर में दिखेगा.

संवाददाता, पटना

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि मीडिया के सभी प्लेटफाॅर्म पर जदयू नये तेवर में दिखेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच और उनकी दूरदर्शी नीतियों की बदौलत बिहार विकास की नयी ऊंचाइयां छू रहा है. विगत 19 वर्षों के कार्यकाल में बिहार ने सुशासन और विकास का नया आयाम स्थापित किया है. बिहार प्रगति पथ पर तेजी से अग्रसर है. प्रदेश अध्यक्ष ने यह बातें मंगलवार को जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जिला प्रवक्ताओं और जिला मीडिया सेल के अध्यक्षों की तीन दिवसीय बैठक के पहले दिन कहीं. इस बैठक का आयोजन 18 मार्च से 20 मार्च तक किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >